Rajasthan

कोटा के छात्रों को मिलेगा स्टार्टअप का बड़ा मंच! MIMT और iStart के बीच MoU, अब आइडिया को मिलेगी उड़ान

Last Updated:August 22, 2026, 20:02 IST

Kota Students Startup: कोटा के छात्रों और युवा उद्यमियों के लिए स्टार्टअप क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलने जा रही हैं. MIMT और राजस्थान के iStart के बीच हुए MoU से छात्रों को अपने बिजनेस आइडिया को विकसित करने और स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़ने का मंच मिलेगा. इस साझेदारी के जरिए इनोवेशन, उद्यमिता, मार्गदर्शन और जरूरी सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा. इससे कोटा के युवाओं को अपने आइडिया को आगे बढ़ाने का बेहतर अवसर मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

कोटा. शिक्षा नगरी कोटा में छात्रों को नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में पहल शुरू हुई है. मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (MIMT) ने राजस्थान सरकार की स्टार्टअप पहल iStart के साथ समझौता (MoU) किया है. इसका उद्देश्य छात्रों में इनोवेशन और बिजनेस स्किल्स विकसित करने में मदद मिलेगी.

मोदी एजुकेशनल ग्रुप के ग्रुप डायरेक्टर राघव मोदी ने बताया कि कोटा देश का प्रमुख एजुकेशन हब है. यहां हाड़ौती सहित देशभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ाई के लिए आते हैं. ऐसे में छात्रों के 360 डिग्री विकास पर ध्यान देना जरूरी है. उन्होंने कहा कि एकेडमिक ज्ञान के साथ कॉन्फिडेंस, क्रिएटिविटी और प्रॉब्लम सॉल्विंग जैसी स्किल्स भी जरूरी हैं.

छात्रों को मिलेगा स्टार्टअप का प्लेटफॉर्मMoU के तहत छात्रों को अपने नए बिजनेस और इनोवेशन आइडिया iStart प्लेटफॉर्म पर पिच करने का अवसर मिलेगा. बेहतर आइडिया को विशेषज्ञों और इंडस्ट्री मेंटर्स से मार्गदर्शन मिल सकेगा. साथ ही पात्र प्रोजेक्ट्स के लिए सीड फंडिंग और वित्तीय सहायता की संभावनाएं भी उपलब्ध होंगी.

इंडस्ट्री से जुड़ने का मौकाछात्रों को राजस्थान के स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़ने, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से सीखने और अपने बिजनेस आइडिया को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा. MIMT और iStart की साझेदारी का लक्ष्य छात्रों के आइडिया को प्रैक्टिकल बिजनेस मॉडल में बदलने के लिए जरूरी मार्गदर्शन और नेटवर्क उपलब्ध कराना है. राघव मोदी ने कहा कि जिस तरह एक बीज को पौधा बनने के लिए धूप, पानी और खाद की जरूरत होती है, उसी तरह छात्रों के बिजनेस आइडिया को भी सही प्लेटफॉर्म, मेंटरशिप की जरूरत होती है. MIMT और iStart मिलकर छात्रों को यह अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेंगे.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंFirst Published :

August 22, 2026, 20:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj