Rajasthan

पुष्कर मेले में आया नन्हा सितारा… सिर्फ 24 इंच का दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा बना आकर्षण का केंद्र, देखे पूरा वीडियो

Last Updated:October 25, 2025, 17:18 IST

राजस्थान के अजमेर जिले में लगने वाला विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेला इस वर्ष बड़ी धूमधाम से शुरू हुआ है. देश के अलग-अलग राज्यों से आए पशुपालक अपने खास नस्लों के ऊंट, घोड़े और अन्य पशुओं के साथ मेले में पहुंचे हैं. इस बार मेले का मुख्य आकर्षण बने हैं अभिनव तिवारी, जो अपने साथ दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा लेकर आए हैं. महज 24 से 30 इंच ऊंचे इस नन्हे घोड़े ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. पिछले वर्ष अभिनव तिवारी ने दुनिया की सबसे छोटी गाय प्रदर्शित की थी.

ख़बरें फटाफट

अजमेर. राजस्थान के अजमेर जिले में लगने वाला विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेला इस वर्ष बड़ी धूमधाम के साथ शुरू हुआ है. यहां अलग अलग राज्य से आए पशुपालक अपने-अपने खास नस्लों के ऊंट, घोड़े और अन्य पशुओं को लेकर मेले में पहुंचे हैं. यह मेला न केवल व्यापार का मंच है, बल्कि पशुपालकों के कौशल, परंपरा और प्रेम का प्रतीक भी है. हर साल की तरह इस बार भी मेले में कुछ खास देखने को मिल रहा है. इस बार मेले में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं अभिनव तिवारी, जो अपने साथ दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा लेकर पुष्कर मेले में पहुंचे हैं. अभिनव तिवारी का कहना है कि इस घोड़े की ऊंचाई महज 24 इंच से 30 इंच के बीच है, जिसके कारण इसे दुनिया के सबसे छोटी नस्ल के घोड़ा कहा जा रहा है. जैसे ही यह घोड़ा मेले में पहुंचा, घोड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. छोटे कद के बावजूद यह घोड़ा बेहद आकर्षक और चंचल है, जिसने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

अभिनव तिवारी का कहना है कि वे हर साल कुछ नया और अनोखा लेकर पुष्कर मेले में आते हैं. पिछले वर्ष उन्होंने दुनिया की सबसे छोटी गाय को मेले में प्रदर्शित किया था, जो उस समय चर्चा का विषय बनी थी. इस बार उनका यह नन्हा घोड़ा मेला परिसर में सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. पुष्कर मेला हमेशा से अनोखे पशुओं और लोक संस्कृति के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार अभिनव तिवारी के इस छोटे घोड़े ने मेले में एक नई पहचान बनाई है. देश-विदेश से आए सैलानी इस अद्भुत घोड़े के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं.

अगर औप भी आना चाहते है पुष्करपुष्कर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन अजमेर रेलवे स्टेशन है, जो यहां से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. अजमेर से आप पुष्कर बस या टैक्सी से आसानी से पहुंच सकते हैं. हवाई यात्रा के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा किशनगढ़ हवाई अड्डा है जो की पुष्कर से 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पुष्कर से 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यह देश के अन्य हवाई अड्डो से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है.

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें

Location :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

October 25, 2025, 17:18 IST

homerajasthan

पुष्कर मेले में सबसे छोटा घोड़ा बना आकर्षण, देखिए वीडियो

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj