बानसूर में पागल कुत्ते का आतंक, अब तक तीन दर्जन लोग घायल, रोंगटे खड़े करने वाला CCTV फुटेज आया सामने

Last Updated:August 08, 2026, 11:24 IST
Bansur Kotputli Dog Attack: कोटपूतली के बानसूर कस्बे और आसपास के क्षेत्र में पागल कुत्ते का आतंक बना हुआ है, जिससे अब तक करीब तीन दर्जन लोग घायल हो चुके हैं. हाल ही में राहगीरों पर हमले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुत्ता अचानक सड़क पर जा रहे लोगों को काटता नजर आ रहा है. लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय निवासियों और बच्चों में खौफ का माहौल है. घायलों का अस्पताल में इलाज करवाया गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा व पागल कुत्तों को तुरंत पकड़ने की मांग की है.
ख़बरें फटाफट
Bansur Dog Attack: बानसूर में पागल कुत्ते का आतंक, 36 लोग बने शिकार, CCTV में कैद खौफनाक मंजर
Bansur Kotputli Dog Attack: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर कस्बे और आसपास के इलाकों में पागल कुत्ते का आतंक लगातार बना हुआ है. क्षेत्र में आवारा और पागल कुत्तों के हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा घटनाक्रम में पागल कुत्ते द्वारा राहगीरों पर हमला करने का एक खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र में इस तरह के हमलों में अब तक करीब तीन दर्जन (36 के लगभग) लोग घायल हो चुके हैं.
हाल ही में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बानसूर की सड़क से गुजर रहे आम राहगीरों पर पागल कुत्ता अचानक झपट पड़ता है. फुटेज में कुत्ता बिना किसी उकसावे के राहगीर पर हमला करता और उसे काटने की कोशिश करता नजर आ रहा है. कुत्ते के इस तरह अचानक हमला करने से लोगों को बचाव का मौका भी नहीं मिल पाता. सड़क पर चल रहे लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते दिखाई दिए. सीसीटीवी सामने आने के बाद स्थानीय निवासियों में डर का माहौल और गहरा गया है.
कोटपूतली के बानसूर कस्बे और आसपास के क्षेत्र में पागल कुत्ते का आतंक बना हुआ है, जिससे अब तक करीब तीन दर्जन लोग घायल हो चुके हैं. हाल ही में राहगीरों पर हमले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुत्ता अचानक सड़क पर जा रहे लोगों को काटता नजर आ रहा है. pic.twitter.com/lIfrpxxjuf



