Entertainment

90s में था माधुरी दीक्षित का जलवा, एक्ट्रेस की शादी पर रोया था IAS ऑफिसर का दोस्त, तुकाराम मुंढे ने किया खुलासा

Last Updated:August 10, 2026, 20:53 IST

90 के दशक में माधुरी दीक्षित का स्टारडम ऐसा था कि लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते थे. उनकी खूबसूरती और अदाकारी के लाखों दीवाने थे. इसी दौर का एक मजेदार किस्सा IAS ऑफिसर तुकाराम मुंढे ने सुनाया है. उन्होंने बताया कि UPSC की तैयारी के दौरान उनका एक दोस्त माधुरी दीक्षित का इतना दीवाना था कि उनकी शादी की खबर सुनकर खूब रोया था.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside90s में माधुरी दीक्षित का जलवा, एक्ट्रेस की शादी पर रोया था IAS ऑफिसर का दोस्तZoomऑफिसर ने किया खुलासा

नई दिल्ली. IAS ऑफिसर तुकाराम मुंढे अपने सख्त और बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं.हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी का एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर सब हंस पढ़े. उन्होंने बताया कि UPSC की तैयारी के दौरान उनका एक दोस्त अचानक उनके पास रोता हुआ और कहने लगा कि माधुरी दीक्षित ने शादी कर ली.

तुकाराम ने कहा कि दोस्त की ऐसी हालत देखकर वह काफी घबरा गए थे. उन्हें लगा पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि वह इस कदर रो रहा है. इसके बाद तुरन्ंत उन्होंने अखबार उठाया और खबरें उठाने देखने लगे कि आखिर क्या हुआ है. लेकिन वहां भी उन्हें ऐसा कुछ नहीं मिला.

दोस्त था माधुरी का डाईहार्ट फैन

IAS ऑफिसर तुकाराम मुंढे ने यह किस्सा पुणे के बालगंधर्व रंगमंदिर में आयोजित ‘अनस्टॉपेबल तुकाराम’ इवेंट के दौरान सुनाया. लेखक अरविंद जगताप के साथ बातचीत के दौरान मुंढे ने अपने बचपन, पढ़ाई, UPSC की तैयारी और नौकरी के शुरुआती के दिनों को याद करते हुए बताया था कि माधुरी को लेकर उनका एक फैन बहुत दीवाना हुआ करता था.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj