Rajasthan

1 करोड़ का ‘महारानी गाउन’! सोने-चांदी और कीमती रत्नों से सजा जयपुर का शाहकार, 25 कारीगरों ने रचा कमाल

जयपुर. राजधानी जयपुर अपनी ज्वैलरी के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यहां की सुंदर ज्वैलरी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी चमक बिखेरती है. इसलिए हर साल होने वाला जयपुर ज्वैलरी शो सबसे खास रहता है. इस बार जयपुर एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में आयोजित इस शो की चमक में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा डेरेवाला परिवार के रिद्धि सिद्धि ज्वैलर्स द्वारा तैयार किए गए सोने-चांदी से सजे ‘महारानी गाउन’ ने. दूर से ही चमकता यह गाउन देखते ही बनता था.

लोकल-18 से बातचीत में रिद्धि सिद्धि ज्वैलर्स ने बताया कि यह महारानी गाउन बेहद खास है. इसे सोने, चांदी, 9 रंगीन रत्नों और ठप्पा जड़ाऊ वर्क से तैयार किया गया है, जिससे इसकी सुंदरता अनोखी नजर आती है. खासतौर पर इसमें पन्ना, माणिक, मोती, मूंगा, नीलम जैसी कीमती धातुओं और रत्नों का इस्तेमाल हुआ है. गाउन का कुल वजन 18 किलोग्राम है. जयपुर में पहली बार तैयार किया गया यह गाउन न सिर्फ बेहद सुंदर है, बल्कि इसकी कीमत सुनकर लोगों के होश उड़ जाते हैं.

25 कारीगरों ने 1 साल में बनाया 1 करोड़ का गाउन

रिद्धि सिद्धि ज्वैलर्स ने बताया कि जयपुर जड़ाऊ ज्वैलरी के लिए दुनियाभर में मशहूर है. इसी कड़ी में महीनों की मेहनत से इस महारानी गाउन को तैयार किया गया. 25 कारीगरों ने एक साल की कड़ी मेहनत के बाद इसे पूरा किया. इसमें कीमती रत्नों के साथ सिल्वर, गोल्ड वायर और ठप्पा जड़ाऊ वर्क का इस्तेमाल हुआ है.इस गाउन को जयपुर के ज्वैलर रमेश चंद्र डेरेवाला और उनके परिवार उज्ज्वल, नितिन और अभिषेक ने पहले प्लान किया था. इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ. 1 साल की मेहनत के बाद इसे सबसे पहले उदयपुर में फेमिना मिस इंडिया-2023 के फोटोशूट में नंदिनी गुप्ता ने पहना, जिसके बाद अब जयपुर ज्वैलरी शो में इसकी झलक देखने को मिली. इस महारानी गाउन की कीमत 1 करोड़ रुपये है.

जयपुर ज्वैलरी शो में चमकी चांदी की अनोखी चमक

इस बार जयपुर ज्वैलरी शो में हर तरह की चांदी की चमक देखने को मिली. शो में जयपुर की बेहतरीन ज्वैलरी खरीदने के लिए दुबई, सिंगापुर, रूस सहित कई देशों के बायर्स और ट्रेड विजिटर्स पहुंचे. इसके अलावा करीब 200 कंपनियों के 400 ज्वैलर्स ने अपने क्रिएशन्स को एग्जिबिट किया.यह प्लेटफॉर्म इंटरनेशनल लेवल पर ज्वैलर्स को नेटवर्किंग और बिजनेस एक्सचेंज का बड़ा अवसर प्रदान करता है. शो की सबसे खास बात रही जयपुर और राजस्थान की पारंपरिक सिल्वर ज्वैलरी, जिसे खास तौर पर प्रदर्शित किया गया.

इससे छोटे और मध्यम कारोबारियों को भी अपने डिजाइन और प्रोडक्ट्स को बड़े बाजार तक पहुंचाने का मौका मिला. यह भव्य ज्वैलरी शो जयपुर सिल्वर एसोसिएशन, ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी काउंसिल, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, ऑल इंडिया गोल्डस्मिथ कन्फेडरेशन, सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी जयपुर की ओर से बी2बी व्यापार के लिए आयोजित किया गया था.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj