Rajasthan

घर में ऐसे बनाएं गवारफली की टेस्टी ढोकली, देसी घी के साथ बढ़ जाएगा स्वाद, नोट कर लें रेसिपी

X
title=

दादी की रसोई का सीक्रेट स्वाद! घर में ऐसे बनाएं गवारफली ढोकली, समय भी लगेगा कम

 

arw img

Gawarfali Dhokli Recipe: जालौर की पारंपरिक रेसिपी गवारफली की ढोकली आज भी लोगों की पसंदीदा डिश बनी हुई है. यह हल्की, स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाली डिश मानी जाती है. गृहिणी आशा चौहान के अनुसार इसे बनाने के लिए गवारफली को काटकर तैयार किया जाता है, जबकि गेहूं के आटे में मसाले मिलाकर नरम आटा गूंधा जाता है. इसके बाद पतली ढोकलियां बनाई जाती हैं. कुकर में जीरा, राई, हींग और कड़ी पत्ते का तड़का लगाकर प्याज, टमाटर और गवारफली को मसालों के साथ पकाया जाता है. फिर पानी डालकर उबाल आने पर ढोकलियां डाल दी जाती हैं और 2 से 3 सीटी तक पकाया जाता है. तैयार डिश को ऊपर से देसी घी डालकर प्याज और नींबू के साथ गर्मागर्म परोसा जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj