Rajasthan

Maths Tips For Weak Students: मैथ को देखकर घबराते हैं तो ये खबर आपके लिए है, प्रोफेसर रफीक अहमद ने बताए टिप्स

करौली. मैथ एक ऐसा सब्जेक्ट है, जिसको लेकर ज्यादातर लोगों के मन में कठिन सब्जेक्ट की धारणा बनी रहती है. कई छात्र और लोग तो ऐसे होते हैं, जो स्कूल लाइफ से ही मैथ का ऐसा डर बैठा लेते हैं, जो जीवनभर के लिए बैठ जाता है. ऐसे स्टूडेंट्स और लोगों के सामने केवल मैथ का नाम आते ही इस कठिन सब्जेक्ट के डर का भूत दिमाग पर सवार हो जाता है. लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं, जो मैथ को सबसे हल्का और मजेदार सब्जेक्ट भी मानते हैं. ऐसे में अगर आपको भी मैथ्स से डर लगता है और मैथ का नाम आते ही आपका दिमाग जाम हो जाता है, तो राजकीय महाविद्यालय करौली के जाने-माने प्रोफेसर रफीक अहमद मैथ में कमजोर छात्रों के लिए कुछ आसान टिप्स बताते हैं. इन्हें फॉलो करके आप मैथ के डर को अपने दिमाग से कुछ ही दिन में खत्म कर सकते हैं.

बता दें कि करौली के राजकीय महाविद्यालय में मैथ के एसोसिएट प्रोफेसर और कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में सेवा दे रहे प्रोफेसर रफीक अहमद को मैथ सब्जेक्ट पढ़ाने का तीन दशक का अनुभव है. उनका मैथ पढ़ाने और समझाने का तरीका भी खास माना जाता है. उनके कई स्टूडेंट्स कहते हैं कि सर से मैथ पढ़ने के बाद केवल एग्जाम टाइम में रिवीजन के समय ही मैथ पढ़ने की जरूरत रहती है.

प्रथम मार्गदर्शन पर आधारित होता है मैथ का डर

मैथ एक्सपर्ट प्रोफेसर रफीक अहमद बताते हैं कि जब बच्चे पहली बार मैथ पढ़ते हैं, तो मैथ से डरते भी हैं और कई बच्चे उसे रुचि लेकर भी पढ़ते हैं. इस सब्जेक्ट का पूरा खेल प्रथम मार्गदर्शन पर निर्भर करता है, अगर स्कूल टाइम में ही स्टूडेंट्स में मैथ के प्रति अच्छी समझ विकसित हो जाती है, तो हमेशा के लिए यह सब्जेक्ट आसान हो जाता है, फिर भी मैथ से डर होना एक सामान्य बात है. वह बताते हैं कि इस डर को खत्म किया जा सकता है. अगर मैथ को आसान और रोचक तरीके से पढ़ाया जाए, तो हमेशा के लिए मैथ का डर निकल जाता है और कमजोर स्टूडेंट्स भी इस सब्जेक्ट को रुचि लेकर पढ़ सकते हैं. प्रोफेसर रफीक अहमद अपना अनुभव शेयर करते हुए बताते हैं कि वह अपने करियर में बाकी सभी सब्जेक्ट्स को सामान्य ढंग से और मैथ को हमेशा रुचि लेकर पढ़ते थे. यही वजह रही कि वह मैथ में हमेशा टॉपर रहे, वे बताते हैं कि एग्जाम के बाद भी वह इस सब्जेक्ट को पढ़ते थे.

मैथ पढ़ते समय रखें इस बात का ध्यानखास तौर से कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स, जो खुद को मैथ में कमजोर मानते हैं, उनके लिए प्रोफेसर रफीक अहमद ने कुछ खास टिप्स और सलाह दी है. उनका कहना है कि मैथ सब्जेक्ट में कुछ छोड़कर नहीं पढ़ें, बल्कि क्रम अनुसार पढ़ें, क्योंकि अगर आप मैथ को क्रम अनुसार नहीं पढ़ेंगे, तो मैथ आपके ऊपर हावी हो जाएगी. धीरे-धीरे मैथ सब्जेक्ट में आपकी रुचि कम हो जाएगी. वह बताते हैं कि यही वह स्थिति है, जब मैथ स्टूडेंट्स को कठिन लगती है और हमेशा के लिए बोझ बन जाती है.

पहले प्री-कॉन्सेप्ट करें क्लियरप्रोफेसर रफीक अहमद बताते हैं कि किसी अन्य सब्जेक्ट में आप एक अध्याय को छोड़कर आगे बढ़ जाएंगे, तो चल जाएगा. लेकिन मैथ में ऐसा नहीं है. अगर आपको मैथ को स्ट्रॉन्ग रखना है, तो आपको सबसे पहले प्री-कॉन्सेप्ट क्लियर करने होंगे. मैथ को स्टेप-बाय-स्टेप पढ़ना ही सबसे अच्छी प्रैक्टिस है.तभी आपके सभी कॉन्सेप्ट क्लियर होंगे और मैथ हमेशा मजबूत रहेगी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj