Rajasthan

Modified UDAN Scheme: क्‍या आपके शहर में भी बनने वाला है एयरपोर्ट, ₹28,840 करोड़ खर्च करने की है तैयारी, PM मोदी कल कर रहे हैं बड़ी शुरूआत

होमताजा खबरदेश

आपके शहर में भी बनेगा एयरपोर्ट, ₹28840 करोड़ होंगे खर्च, PM मोदी करेंगे शुरूआत

Last Updated:July 03, 2026, 18:15 IST

अब आपका शहर में भी एयरपोर्ट वाला शहर होगा. केंद्र सरकार मॉडिफाइड उड़ान स्‍कीम के तहत नए एयरपोर्ट, 200 हेलीपोर्ट, 100 नए एयर स्ट्रिप और छोटे एयर फील्‍ड बनाने जा रही है. इस स्‍कीम पर अगले दस सालों में करीब 28 हजार करोड़ रुपए खर्च करने की तैयारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जोधपुर एयरपोर्ट से इस स्‍कीम की शुरूआत करेंगे.आपके शहर में भी बनेगा एयरपोर्ट, ₹28840 करोड़ होंगे खर्च, PM मोदी करेंगे शुरूआतZoomअगले दस सालों में 200 हेलीपोर्ट, 100 एयर स्ट्रिप के साथ छोटे शहरों में नए एयरपोर्ट्स बनाने की तैयारी है.

Modified UDAN Scheme: जल्‍द ही आपके शहर को भी एयरपोर्ट मिल सकता है. भले ही आपको इस बात पर भरोसा करने में थोड़ा मुश्किल हो रही हो, पर सिविल एविएशन मिनिस्‍ट्री ने इस सपने को सच करने के लिए तैयारी पूरी कर ली है. एविएशन मिनिस्‍ट्री आने वाले दस सालों में करीब 28,840 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है. यह खर्च मॉडिफाइड उड़ान स्‍कीम के तहत किया जाएगा, जिसकी शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के उद्घाटन के साथ करेंगे.

सिविल एविएशन मिनिस्‍ट्री के अनुसार, इस स्‍कीम का मकसद छोटे शहरों और दूर-दराज के इलाकों तक फ्लाइट सर्विस को पहुंचाना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कम खर्च में फ्लाइट की सुविधा ले सकें.
सरकार ऐसे इलाकों में नए एयरपोर्ट, एयर स्ट्रिप और छोटे एयरफील्ड तैयार करेगी, जो अभी भी एयर कनेक्टिविटी से दूर हैं. अबतक की प्‍लानिंग के तहत, देशभर में 100 एयरस्ट्रिप और छोटे एयर फील्‍ड बनाने की तैयारी है.
एविएशन मिनिस्‍ट्री ने नए एयरपोर्ट, एयर स्ट्रिप और छोटे एयरफील्‍ड को तैयार करने के लिए करीब 12,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट रखा है.
मिनिस्‍ट्री का मानना है कि मॉडिफाइड उड़ान स्‍कीम के जरिए छोटे शहरों को बड़े शहरों से जोड़ा जा सकेगा, जिसका सीधा फायदा स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा.
रीजनल एयरपोर्ट आर्थिक तौर पर मजबूत और फ्लाइट सर्विस को लगातार बहाल रखने के लिए मिनिस्‍ट्री ने नए और छोटे एयरपोर्ट को 2,500 करोड़ रुपए ऑपरेशन और मेंटेनेंस सपोर्ट देने का फैसला किया है.

पहाड़ी और दूरदराज के इलाकों में बनेंगे 200 मॉर्डन हेलिपैड

मॉडिफाइड उड़ान स्कीम में दूरदराज और पहाड़ी इलाकों पर भी खास फोकस किया गया है. इसके तहत देशभर में 200 आधुनिक हेलिपैड बनाए जाएंगे. इससे पहाड़ी राज्यों, सीमावर्ती और भौगोलिक तौर पर मुश्किल इलाकों में आवाजाही आसान होगी. इमरजेंसी सर्विस और टूरिज्‍म को भी इससे फायदा मिलने की उम्मीद है. स्‍कीम के तहत एयरलाइंस को रीजनल रूट पर फ्लाइट्स जारी रखने के लिए 10,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की वाइबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) भी दी जाएगी. इस फंड की मदद से एयरलाइंस कम पैसेंजर वाले रूट पर भी फ्लाइट ऑपरेटशन जारी रख सकेंगी.

About the AuthorAnoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj