Moss Removal Tips: बारिश में छत पर जम गई है जिद्दी काई, रसोई की इन चीजों से करें सफाई, मिनटों में चमक उठेगा घर

Last Updated:September 08, 2026, 19:47 IST
Monsoon Cleaning Tips: काई की समस्या से बचने के लिए सबसे पहले घर की छत पर बारिश का पानी जमा न होने दें. छत की नालियों और पाइपों की समय-समय पर सफाई करें. जिन दीवारों पर लगातार नमी रहती है, वहां पानी के रिसाव की वजह भी तलाशनी चाहिए. संभव हो तो ऐसी जगहों पर धूप और हवा का पर्याप्त इंतजाम करें. इन घरेलु उपाय की मदद से आप घर में जमी सालों पुरानी काई भी साफ कर सकते है.
बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत लेकर आता है, वहीं लगातार नमी के कारण घरों की छत, सीलन वाली दीवारों, सीढ़ियों और फर्श पर काई जमने की समस्या भी बढ़ जाती है. खासकर ऐसी जगह जहां धूप कम पहुंचती है और पानी लंबे समय तक जमा रहता है, वहां हरी या काली काई तेजी से फैलने लगती है.
काई देखने में भले ही मामूली लगे, लेकिन गीली होने पर फर्श और सीढ़ियों को काफी फिसलन भरा बना सकती है ऐसे में समय रहते इसकी सफाई करना जरूरी है. कुछ आसान घरलू उपाय ऐसे है जिन्हें आजमाकर आप मिनटों में अपने घर की काई हटा सकते है.
काई साफ करने के लिए घर में मौजूद बेकिंग सोडा और सफेद सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले काई वाली जगह से सूखी गंदगी और मिट्टी को ब्रश की मदद से हटा दें. इसके बाद एक बाल्टी पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर घोल तैयार करें. इसे काई वाली जगह पर डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. फिर पुराने कड़े ब्रश से सतह को अच्छी तरह रगड़ें और साफ पानी से धो दें.
Add as Preferred Source on Google
अगर काई ज्यादा जमी हुई है तो सफेद सिरके को पानी में मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. सिरके के घोल को काई वाली सतह पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ें और इसके बाद ब्रश से रगड़कर साफ कर दें. हालांकि, सिरका और ब्लीच या किसी दूसरे केमिकल को आपस में मिलाकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे खतरनाक गैस निकल सकती है.
छोटी जगह पर जमी काई के लिए गर्म पानी और नमक का घोल भी आजमाया जा सकता है. गर्म पानी काई को ढीला करने में मदद करता है. घोल डालने के बाद ब्रश से रगड़कर सतह को साफ करें. दीवार पर पानी डालते समय इस बात का ध्यान रखें कि पानी बिजली के स्विच, वायरिंग या सॉकेट तक न पहुंचे.
काई साफ करते समय रबर के दस्ताने और फिसलन से बचने वाले जूते पहनें. छत पर सफाई करते समय विशेष सावधानी बरतें. यदि काई बहुत मोटी परत में जम गई है या दीवार में लगातार सीलन बनी हुई है, तो विशेषज्ञ की मदद लेना बेहतर रहेगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 08, 2026, 19:47 IST



