Rajasthan

सीकर में माँ ने बेटे को दी किडनी

Last Updated:May 17, 2026, 12:46 IST

Sikar News: सीकर के राधाकिशनपुरा की रहने वाली 65 वर्षीय सुगनी देवी ने अपने किडनी फेलियर से जूझ रहे बेटे विजय सैनी को अपनी किडनी दान कर नया जीवन दिया है. साल 2021 से बीमार विजय की दोनों किडनियां खराब हो चुकी थीं और परिवार इलाज में 14 लाख रुपये खर्च कर थक चुका था. इस कठिन दौर में बुजुर्ग माँ ने बिना डरे अंगदान का फैसला लिया. सफल ट्रांसप्लांट के बाद अब विजय पूरी तरह स्वस्थ हैं और चाट-पकौड़ी का व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Sikar News: कहते हैं कि इस दुनिया में माँ की ममता और उसके त्याग की कोई सीमा नहीं होती. संतान पर जब भी कोई संकट आता है, तो माँ ढाल बनकर खड़ी हो जाती है. राजस्थान के सीकर जिले के राधाकिशनपुरा क्षेत्र से मातृ शक्ति और अटूट प्रेम की एक ऐसी ही मर्मस्पर्शी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है. यहाँ एक 65 वर्षीय बुजुर्ग माँ ने अपने मरणासन्न बेटे को मौत के मुँह से बाहर निकालने और उसे एक नया जीवन देने के लिए अपनी किडनी दान कर दी. करीब दो साल तक गंभीर बीमारी से जूझने और जिंदगी की जंग हार रहे बेटे के लिए बुजुर्ग माँ फरिश्ता बन गई. माँ के इस अदम्य साहस और ऐतिहासिक त्याग के बदौलत आज बेटा पूरी तरह स्वस्थ है और अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा है.

सीकर जिले के नवोडी कोठी राधाकिशनपुरा के रहने वाले विजय सैनी की हंसती-खेलती जिंदगी साल 2021 में अचानक पूरी तरह बदल गई. उन्हें पेट में तेज दर्द, अचानक घबराहट होना और तेजी से वजन कम होने जैसी गंभीर शारीरिक समस्याएं होने लगीं. शुरुआती दौर में परिवार ने इसे सामान्य बीमारी समझकर स्थानीय डॉक्टरों से इलाज कराया. लेकिन जब हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और जयपुर के बड़े अस्पताल में गहन जांच करवाई गई, तो रिपोर्ट देखकर डॉक्टरों के साथ-साथ परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. डॉक्टरों ने बताया कि विजय की दोनों किडनियां पूरी तरह से खराब (किडनी फेलियर) हो चुकी हैं. चिकित्सा विशेषज्ञों ने साफ शब्दों में कह दिया कि अब केवल ‘किडनी ट्रांसप्लांट’ (Kidney Transplant) ही विजय की जिंदगी बचा सकता है.

इलाज में फूंक दिए 14 लाख रुपये, हार मान चुके परिवार के लिए माँ बनी सहाराइस भयानक सच्चाई के सामने आने के बाद दुखी परिवार ने विजय को बचाने के लिए दिन-रात एक कर दिए. उन्होंने जयपुर, दिल्ली, गुरुग्राम और सीकर के चक्कर काटे और देश के कई नामचीन अस्पतालों में इलाज करवाया. डॉक्टरों के साथ-साथ आयुर्वेदिक और अन्य वैकल्पिक चिकित्सा प्रणालियों का भी सहारा लिया गया, लेकिन विजय की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई. इस जानलेवा बीमारी और लगातार डायलिसिस के दौर ने पूरे परिवार को मानसिक और आर्थिक रूप से तोड़कर रख दिया था. इलाज का मुख्य खर्च सरकारी स्वास्थ्य योजना के तहत अस्पताल में तो कवर हो गया, लेकिन बाहर की महंगी दवाइयों, आने-जाने और अन्य सहायक खर्चों में इस मध्यमवर्गीय परिवार के करीब 14 लाख रुपये खर्च हो गए. आज भी विजय को हर महीने करीब 10 हजार रुपये की जरूरी दवाइयां लेनी पड़ती हैं. जब चारों तरफ अंधेरा छा गया और कोई रास्ता नहीं सूझा, तब विजय की 65 वर्षीय बुजुर्ग माँ सुगनी देवी ने एक ऐसा ऐतिहासिक फैसला लिया जिसे सुनकर डॉक्टरों की टीम भी हैरान रह गई.

‘मेरी उम्र तो निकल चुकी, बेटे को जीना है लंबा जीवन’65 वर्ष की ढलती उम्र और शरीर की कमजोरियों की परवाह किए बिना सुगनी देवी ने बिना किसी डर के अपने बेटे को अंगदान (किडनी देने) का अटूट निर्णय लिया. वरिष्ठ सर्जन्स की देखरेख में ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और विजय को एक नया जीवन मिल गया. भावुक होकर विजय सैनी बताते हैं कि मेरी माँ ने मुझे यह दूसरा जीवन दिया है. मेरे लिए मेरी माँ साक्षात भगवान का रूप है. कठिन समय में यदि परिवार का ऐसा मजबूत साथ मिले तो इंसान मौत को भी मात दे सकता है. अब विजय स्वस्थ हैं और अपनी जीविका चलाने के लिए चाट-पकौड़ी का काम कर अपने परिवार का सम्मानपूर्वक पालन-पोषण कर रहे हैं. वहीं महान माँ सुगनी देवी का कहना है कि अपने जवान बेटे को तिल-तिल मरता देखना किसी भी माँ के लिए असहनीय होता है. मुझे लगा कि मेरी उम्र तो अब निकल चुकी है, लेकिन मेरे बेटे के सामने अभी पूरी जिंदगी और उसका छोटा सा परिवार है. इसलिए मैंने ईश्वर पर पूरा भरोसा रखकर अपनी किडनी देने का फैसला किया. परिवार के अन्य सदस्यों का भी कहना है कि माँ के इस अद्वितीय साहस ने न केवल विजय को, बल्कि पूरे परिवार को बिखरने से बचा लिया.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sikar,Sikar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj