Rajasthan

Mustard Farming I bharatpur news I सरसों की खेती करने वाले किसानों के लिए Good News, 150 रुपए किलो मिलेगा बीज

होमताजा खबरकृषि

किसानों के लिए बड़ी राहत, 9 उन्नत किस्मों का 800 क्विंटल सरसों बीज तैयार

Last Updated:September 30, 2026, 17:26 IST

Price Of Mustard Seeds: भरतपुर में सरसों की बुवाई से पहले किसानों के लिए राहत की खबर है, सरसों अनुसंधान केंद्र ने 9 उन्नत किस्मों का करीब 800 क्विंटल प्रमाणित बीज तैयार किया है, जिसे किसानों को 150 रुपए प्रति किलो की किफायती दर पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा. इनमें गिर्राज समेत कम पानी और देर से बुवाई में बेहतर उत्पादन देने वाली किस्में शामिल हैं.

भरतपुर. रबी सीजन की शुरुआत के साथ ही जिले में किसान सरसों की बुवाई की तैयारियों में जुट गए हैं. ऐसे में किसानों के लिए राहत की खबर सामने है. भरतपुर स्थित सरसों अनुसंधान केंद्र ने सरसों की 9 उन्नत किस्मों का करीब 800 क्विंटल प्रमाणित बीज तैयार किया है. खास बात यह है कि किसानों को यह बीज बाजार की तुलना में किफायती दर पर 150 रुपए प्रति किलो की कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा. सरसों अनुसंधान केंद्र की ओर से तैयार किए गए इन प्रमाणित बीजों में अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार उपयोगी किस्मों को शामिल किया गया है. इनमें पीली सरसों की किस्मों के साथ-साथ देर से बुवाई और कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली किस्में भी शामिल हैं.

इससे किसानों को अपने खेत की स्थिति और बुवाई के समय के अनुसार बेहतर किस्म का चयन करने में मदद मिलेगी. सरसों अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर वी.वी. सिंह ने लोकल18 से बातचीत में बताया कि केंद्र में किसानों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सरसों की विभिन्न उन्नत किस्मों पर लगातार अनुसंधान और परीक्षण किया जाता है. इसके बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले बीजों का प्रमाणित बीज के रूप में उत्पादन किया जाता है. उन्होंने बताया कि इस बार केंद्र की ओर से करीब 800 क्विंटल प्रमाणित बीज तैयार किया गया है. जिसे किसानों को 150 रुपए प्रति किलो की दर से पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा.

किसानों को समय रहते प्रमाणित बीज मिलने से उन्हें गुणवत्तापूर्ण बीज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. केंद्र में तैयार की गई किस्मों में गिर्राज किसानों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय है. भरतपुर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में किसान इसकी बुवाई करते हैं.अनुसंधान केंद्र में बीजों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उनकी टेस्टिंग निगरानी और निर्धारित मानकों के अनुसार देखरेख की जाती है. विशेषज्ञों के अनुसार अच्छी गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज का उपयोग फसल की बेहतर शुरुआत और उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण होता है. ऐसे में इस बार किसानों को किफायती दर पर प्रमाणित सरसों बीज उपलब्ध होना उनके लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

September 30, 2026, 17:26 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj