Rajasthan

Nagaur News: नागौर में बेकाबू होकर पलटा टमाटरों से भरा ट्रक, दो लोगों की दबने से मौके पर ही मौत

Last Updated:October 12, 2026, 18:59 IST

Nagaur News: नागौर के डीडवाना में दौलतपुरा के पास टमाटर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ट्रक के नीचे दबने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. नासिक से अमृतसर जा रहा ट्रक ओवरटेक के दौरान असंतुलित हुआ, पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक हटवाकर यातायात सुचारू करवाया.Amazon Prime DayTop Deals Insideओवरटेक की कोशिश बनी जानलेवा, नागौर में टमाटर से भरा ट्रक पलटा, दो की मौतZoomट्रक के नीचे दबने से दो लोगों की मौत

नागौर. जिले के डीडवाना उपखंड क्षेत्र में दौलतपुरा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, यहां टमाटर से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की वाहन के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. वहीं, ट्रक में लदे टमाटर सड़क पर बिखरने से कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टमाटरों से भरा यह ट्रक महाराष्ट्र के नासिक से पंजाब के अमृतसर की ओर जा रहा था. ट्रक में चालक सहित तीन लोग सवार बताए जा रहे हैं. दौलतपुरा के समीप पहुंचने पर ट्रक चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, इसी दौरान ट्रक अचानक असंतुलित हो गया और सड़क पर पलटने लगा. ट्रक को अनियंत्रित होकर पलटता देख उसमें सवार दो लोगों ने घबराहट में वाहन से नीचे कूदने का प्रयास किया. हालांकि, वे खुद को संभाल नहीं सके और ट्रक के नीचे आ गए. पलटते हुए ट्रक के नीचे दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि ट्रक में भरे टमाटर सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए. घटना के बाद सड़क से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई.

क्रेन की मदद से हटाया ट्रक, तीसरा व्यक्ति सुरक्षित

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाया और यातायात को दोबारा सुचारू करवाया. इसके बाद ट्रक के नीचे दबे दोनों मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया और राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों की जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं. हादसे में तीसरा व्यक्ति बाल-बाल बच गया, लेकिन घटना के बाद वह गहरे सदमे और घबराहट में है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Nagaur,Rajasthan

First Published :

October 12, 2026, 18:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj