Rajasthan

Nagaur Top Schools | Best Schools in Nagaur | Nagaur Education News | Smart Learning Schools Nagaur

Last Updated:November 04, 2025, 12:59 IST

Nagaur Top 5 School: नागौर के टॉप 5 स्कूल अपनी उच्चस्तरीय शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं और अनुभवी शिक्षकों के कारण बच्चों और अभिभावकों की पहली पसंद बन गए हैं. यहां स्मार्ट क्लासरूम, खेल सुविधाएं और पर्सनल गाइडेंस के साथ बच्चों का सम्पूर्ण विकास सुनिश्चित किया जाता है.सेंट एंसलम्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल

सेंट एंसलम्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नागौर: यह नागौर शहर में पुलिस लाइन के पीछे, जाट कॉलोनी के पास, नागौर स्थित है. यह नागौर शहर की प्रमुख स्कूलों में से एक है. इस स्कूल में सीबीएसई मोड़ में पढ़ाई होती है. सेंट एंसलम्स सीनियर सेकेंडरी में स्टूडेंट्स को स्मार्ट-क्लास के ज़रिए पढ़ाई करवाई जाती है. इस स्कूल में कंप्यूटर लैब, साइंस लैब और लाइब्रेरी की फैसलिटी भी है. इसके अलावा इस स्कूल में बड़ा खेल मैदान भी है. नागौर की इस स्कूल में कोटा, जयपुर और सीकर की बड़ी स्कूलों की तरह ही स्टूडेंट्स के शारीरिक, बौद्धिक एवं सामाजिक विकास पर अधिक जोर दिया जाता है. इस स्कूल का रिजल्ट भी हमेशा टॉप रहता है. इस स्कूल का इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण यह नागौर की टॉप स्कूलों में प्रमुख है.

केसर देवी स्कूल

केसर देवी स्कूल, नागौर: यह भी नागौर की टॉप स्कूलों में से एक है. यह मेड़ता-सिटी (Nagaur) में स्थित है. इस स्कूल में भी सीबीएसई मोड़ में बच्चो की पढ़ाई होती है. केसर देवी स्कूल के बोर्ड परीक्षा का परिणाम हमेशा शत प्रतिशत के करीब रहता है. इस स्कूल की खास बात ये है कि यहां ऑनलाइन और ऑफलाइन दिनों तरीकों से स्टूडेंट्स को पढ़ाया जाता है. बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यहां मेंटरशिप प्रोग्राम होते रहते हैं. इस स्कूल में स्टूडेंट्स की सुरक्षा सुविधाओं पर अधिक फोकस किया जाता है.

विवेक टेक्नो स्कूल

विवेक टेक्नो स्कूल, नागौर: यह सीबीएसई मोड़ में संचालित होने वाली इंग्लिश मीडियम स्कूल है. क्या नागौर की प्रमुख टॉप स्कूलों में से एक है. यहां पर बच्चों को बड़े शहरों की स्कूलों के तर्ज पर पढ़ाई होती है. विवेक टेक्नो स्कूल में स्टूडेंट्स को स्मार्ट क्लासरूम, हाईटेक लाइब्रेरी, कंप्यूटर और साइंस लैब जैसी फैसिलिटी भी मिलती है. पढ़ाई के साथ- साथ खेल खेल पर भी अधिक ध्यान दिया जाता है. इस स्कूल के बच्चे कई स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में भी भाग ले चुके हैं.

एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल

एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, नागौर: यह स्कूल नागौर शहर की पंचवटी कॉलोनी, आरआईआईसीओ औद्योगिक क्षेत्र, बसनी सर्किल के पास स्थित है. इस स्कूल का इंफ्रास्ट्रक्चर इसे खास बनाता है. यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल-व्यायाम की ट्रेनिंग भी मिलती है. इस स्कूल में बास्केटबॉल कोर्ट, फुटबॉल, क्रिकेट ग्राउंड, स्केटिंग रिंक बने हुए हैं. इसके अलावा कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, परिवहन सुविधा आदि भी उपलब्ध हैं. यहां पर तकनीकी शिक्षा पर भी अधिक फोकस किया जाता है.

संस्कार पब्लिक स्कूल

संस्कार पब्लिक स्कूल, परबतसर (नागौर): छोटे बच्चों के लिए यह नागौर की सबसे टॉप स्कूलों में से एक है. यहां पर बच्चों को सर्वांगीण विकास पर अधिक ध्यान दिया जाता है. हिंदी के साथ-साथ यहां अंग्रेजी माध्यम में भी पढ़ाई होती है. हाईटेक तरीके से बच्चों को वीडियो तकनीक के माध्यम से यहां बच्चों को पढ़ाया जाता है. अन्य बड़ी स्कूलों की तरह यहां पर भी लाइब्रेरी, कंप्यूटर व साइंस लैब है. यहां पर एक सेशन में कई बार कई सांस्कृतिक आयोजन भी होते हैं.

First Published :

November 04, 2025, 12:59 IST

homerajasthan

इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे हर फील्ड में टॉपर, नागौर की शान बने ये 5 स्कूल

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj