Entertainment

46 की उम्र में भी फिट हैं नरगिस फाखरी, फिटनेस के लिए शुरू की पिलाटेस क्लास, मिरर सेल्फी शेयर कर दिखाई झलक

Last Updated:July 11, 2026, 13:15 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर काफी अलर्ट रहती हैं. जिम, योग और तरह-तरह के वर्कआउट करती हैं. नरगिस फाखरी भी ऐसी ही एक्ट्रेस हैं. नरगिस ने इस बार अपनी नियमित जिम वर्कआउट की जगह पिलाटेस सेशन को चुना. उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की.

नरगिस फाखरी फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस हैं. 46 साल की उम्र में भी काफी फिट और एक्टिव नजर आती हैं. अक्सर अपने वर्कआउट, योग और जिम के दौरान की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. हेल्दी फूड खाती हैं और अच्छी डाइट को फॉलो करती हैं. उन्होंनेने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिलाटेस स्टूडियो से एक मिरर सेल्फी शेयर की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nargisfakhri)

नरगिस फाखरी फोटो में पिलाटेस क्लास शुरू होने से पहले नजर आ रही हैं. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “अब इस दमदार पिलाटेस क्लास को आजमाने जा रही हूं.” वर्कफ्रंट की बात करें, तो नरगिस फाखरी हाल ही में रिलीज हुई कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आई थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nargisfakhri)

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर सहित कई कलाकार दिखाई दिए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nargisfakhri)

Add as Preferred Source on Google

‘हासउफुल 5’ एक मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी है, जिसमें एक अरबपति की मौत के बाद उसकी संपत्ति पर दावा करने वाले कई लोगों की कहानी को एक लग्जरी क्रूज के बीच हास्य और रोमांच के साथ पेश किया गया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nargisfakhri)

इसके अलावा नरगिस ‘मस्ती 4’ में भी नजर आई हैं. मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी मुख्य भूमिकाओं में हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nargisfakhri)

नरगिस फाखरी ने साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकस्टार’ से बॉलीवुड में पहचान बनाई थी. इसके बाद वह ‘मद्रास कैफे’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘हाउसफुल 3’ और हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाई’ में भी नजर आ चुकी हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nargisfakhri)

वहीं, इसी साल उन्होंने दुबई में इजरायल-ईरान तनाव के दौरान चिंता और अनिद्रा से जूझने का अपना अनुभव भी सोशल मीडिया पर साझा किया था. उन्होंने बताया था कि अनिश्चितता और तनाव के कारण उन्हें रातों में नींद नहीं आ रही थी और उनका मन लगातार बेचैन बना हुआ था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nargisfakhri)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj