Rajasthan

NEET 2025 Leak | NEET 2026 Paper Leak Case

Last Updated:May 15, 2026, 13:50 IST

NEET 2026 Paper Leak: NEET 2026 पेपर लीक मामले में CBI की जांच लगातार गहराती जा रही है. जांच में सामने आया है कि 1 मई को टेलीग्राम ग्रुप के जरिए पेपर लीक किया गया था. सीकर कनेक्शन, पैसों के लेनदेन और बिवाल परिवार से जुड़े खुलासों ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है. एजेंसी अब कई राज्यों में छापेमारी और पूछताछ कर नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है. सबसे गंभीर मामला सामने आया है कि 2025 की नीट परीक्षा में भी धांधली के संकेत दिखाई दे रहे हैं. सीबाआई जांच में जुट गई है.रैंक 662, 5583, 8674...घर भर को मिला मेडिकल कॉलेज! पेपर लीक में कितने नटवरलाल?ZoomNEET पेपर लीक में कितने ‘नटवरलाल’ ?

जयपुर. नीट 2026 पेपर लीक मामले की जांच अब और गहरी होती जा रही है. केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई लगातार एक के बाद एक कड़ियां जोड़ने में लगी है. जांच में सामने आ रहा है कि यह कोई छोटा खेल नहीं था, बल्कि पहले से तय प्लान के तहत पूरा नेटवर्क काम कर रहा था. अब इस मामले में दो और आरोपियों को दिल्ली ले जाकर पूछताछ की तैयारी है. सीबीआई की टीम लगातार अलग-अलग राज्यों में जाकर लोगों से पूछताछ कर रही है और पैसों के लेनदेन से लेकर सोशल मीडिया कनेक्शन तक खंगाले जा रहे हैं.

जांच में सामने आया है कि 1 मई को ही नीट का पेपर सोशल मीडिया एप टेलीग्राम पर लीक किया गया था. यहां ‘माफिया’ नाम से एक ग्रुप बनाया गया था. इसके बाद इसे टेलीग्राम के एक ग्रुप पर अपलोड किया गया, जहां से यह तेजी से फैल गया. बताया जा रहा है कि 1 मई को मजदूर दिवस की छुट्टी होने की वजह से उसी दिन इस पूरे खेल को अंजाम दिया गया ताकि गतिविधियों पर तुरंत शक न हो. जांच एजेंसियों का मानना है कि यह सब पहले से तय था और इसमें कई लोग संगठित तरीके से जुड़े हुए थे.

2025 की नीट परीक्षा पर भी गहराया शकनीट 2026 मामले में मांगीलाल और दिनेश बिवाल से पूछताछ की जा रही है. विकास इन्हीं के परिवार का है. सीबीआई की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गुरुग्राम के यश को विकास बिवाल ने पैसे दिए थे. यह रकम विकास के पिता मांगीलाल और चाचा दिनेश बिवाल की तरफ से दी गई बताई जा रही है. आरोप यह भी है कि विकास ने यश (पेपर बेचने वाला)  से नीट 2025 का पेपर भी करीब 25 लाख रुपये में खरीदा था.

NTA के पीठ पीछे चलता रहा खेल, 2026 का पेपर ऐसे हुआ लीकजांच में यह भी सामने आया कि ‘माफिया’ नाम के चैनल से करीब 200 लोग जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि सीकर में पहले से कई लोगों से पैसे ले लिए गए थे और उसके बाद लोगों को ग्रुप में जोड़ा गया. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस पूरे नेटवर्क में और कितने लोग शामिल थे. सीबीआई फिलहाल राकेश नाम के एक व्यक्ति से भी पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि परीक्षा से करीब एक महीने पहले ही डील तय हो गई थी. वहीं परीक्षा से तीन दिन पहले यश ने विकास को पेपर उपलब्ध करवाया था.

नीट 2025 में बिवाल परिवार के 5 लोगों को मिला सरकारी मेडिकल कॉलेजजांच में सबसे ज्यादा चर्चा बिवाल परिवार को लेकर हो रही है. आरोप है कि विकास समेत पांचों भाई-बहनों ने नीट 2025 में पेपर खरीदा और परीक्षा पास की. जांच एजेंसियों के अनुसार परिवार के बच्चे पढ़ाई में औसत माने जाते थे, लेकिन नीच में सभी को अच्छे अंक मिले और सरकारी मेडिकल कॉलेज तक मिल गए. जानकारी के अनुसार पलक बिवाल की रैंक 662, सानिया की रैंक 5583 और गुंजन बिवाल की रैंक 8674 आई थी. यही वजह है कि सीबीआई अब पूरे रिजल्ट और परीक्षा पैटर्न को भी बारीकी से देख रही है.

पूछताछ तेज, नीट 2025 पर सस्पेंस सीबीआई ने मांगीलाल से लंबी पूछताछ की है और पैसों के लेनदेन से जुड़े कई सबूत भी हाथ लगे हैं. फिलहाल एजेंसी पूरे मामले को पूरी तरह पुख्ता करने में जुटी हुई है ताकि अदालत में मजबूत चार्जशीट पेश की जा सके. पूरे मामले ने एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

जांच में मनीषा वाघमारे, धनंजय, ऋषि और कई अन्य नाम भी सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि विकास ने ऋषि के जरिए पेपर हासिल किया था. वहीं यह भी सामने आया कि पिछले साल भी विकास ने यश से पेपर लिया था.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj