Rajasthan

NEET 2027 Free Coaching | NEET Free Coaching

Last Updated:June 28, 2026, 05:36 IST

NEET 2027 Free Coaching: कोटा में शिक्षा संबल योजना के तहत सात राज्यों के सरकारी स्कूलों के 126 मेधावी हिन्दी माध्यम विद्यार्थियों का चयन NEET-2027 की निःशुल्क तैयारी के लिए किया गया है. एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास की इस पहल के तहत इन बच्चों को कोटा में मुफ्त कोचिंग, हॉस्टल और अध्ययन सामग्री मिलेगी. इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों का डॉक्टर बनने का सपना पूरा हो सकेगा और उन पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा.

ख़बरें फटाफट

कोटा: कोटा में आर्थिक तंगी अब सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों के डॉक्टर बनने के सपनों में बाधा नहीं बनेगी. शिक्षा संबल योजना के तहत देश के सात राज्यों के सरकारी स्कूलों के हिन्दी माध्यम के 126 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. इन होनहार विद्यार्थियों को कोटा में NEET-2027 की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग, हॉस्टल, अध्ययन सामग्री और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा. चयनित विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान उन्हें किट बैग, अध्ययन सामग्री और अन्य आवश्यक संसाधन प्रदान किए गए. अब नियमित कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को मेडिकल प्रवेश परीक्षा की व्यवस्थित तैयारी कराई जाएगी ताकि वे सफलता प्राप्त कर सकें.

यह शिक्षा संबल योजना का तीसरा बैच है. इस बेहतरीन पहल की शुरुआत वर्ष 2024 में एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास द्वारा एलन परिवार के पितृ पुरुष लक्ष्मी नारायण माहेश्वरी की स्मृति में की गई थी. योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना है. राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों के हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों का चयन एक विशेष लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाता है. चयनित विद्यार्थियों को कोटा में कोचिंग, हॉस्टल, अध्ययन सामग्री और अन्य शैक्षणिक सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं जिससे उन पर कोई आर्थिक दबाव न रहे.

आर्थिक अभाव नहीं बनेगा सफलता की राह में रुकावटकार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा संबल केवल एक शैक्षणिक योजना नहीं है, बल्कि उन परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण है, जो संसाधनों की कमी के बावजूद अपने बच्चों को डॉक्टर बनाना चाहते हैं. विद्यार्थियों से अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया गया. उन्होंने कहा कि संस्थान बेहतर शैक्षणिक वातावरण और विशेषज्ञ मार्गदर्शन देगा, जबकि विद्यार्थियों को अपनी मेहनत और लगन से इस अवसर को सफलता में बदलना होगा.

चयनित छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने जताई खुशीमध्यप्रदेश की चयनित छात्रा संजना लोधी ने बताया कि उनके माता-पिता NEET की महंगी कोचिंग की फीस देने में सक्षम नहीं हैं. डॉक्टर बनने का सपना था, लेकिन आर्थिक स्थिति सबसे बड़ी बाधा थी. इसलिए उन्होंने शिक्षा संबल योजना के लिए आवेदन किया. चयन होने के बाद अब उन्हें कोटा में निःशुल्क पढ़ाई और हॉस्टल की सुविधा मिलेगी जिससे परिवार पर कोई आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा.

वहीं दूसरी चयनित छात्रा सोनाली पटवा ने बताया कि उन्होंने 11वीं कक्षा से ही शिक्षा संबल योजना में चयन पाने की तैयारी शुरू कर दी थी. उन्हें पता था कि परिवार मेडिकल कोचिंग की महंगी फीस नहीं दे सकता. अब उनका पूरा फोकस NEET की तैयारी पर रहेगा. चयनित छात्र के अभिभावक विनोद कुशवाह ने कहा कि आर्थिक स्थिति के कारण वे NEET की महंगी कोचिंग नहीं दिला सकते थे, लेकिन इस योजना ने उनके बच्चे को डॉक्टर बनने का सुनहरा अवसर दिया है. कोटा जैसे देश के प्रमुख शिक्षा केंद्र में रहकर पूरी तरह निःशुल्क NEET की तैयारी करने का मौका मिलना उनके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Kota,Kota,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj