NEET Paper Leak Suspicion | NEET UG 2026

Last Updated:May 11, 2026, 10:13 IST
NEET Exam: नीट 2026 परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों की जांच राजस्थान SOG कर रही है. केरल से सीकर भेजे गए एक ‘क्वेश्चन बैंक’ में 300 में से 150 सवाल हुबहू मिलने का दावा किया गया है, जिससे 600 अंकों का पेपर लीक होने की आशंका है. चूरू के एक छात्र और सीकर के पीजी संचालक की भूमिका संदिग्ध है. SOG सोशल मीडिया चैट और कॉल लॉग्स खंगाल रही है ताकि इस पूरे रैकेट के मास्टरमाइंड का पता लगाया जा सके.
ख़बरें फटाफट

राजस्थान में एसओजी की बड़ी कार्रवाई
Jaipur: देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ (NEET UG 2026) एक बार फिर विवादों के घेरे में है. परीक्षा के आयोजन के बाद अब इसके पेपर लीक होने की आशंका प्रबल हो गई है. राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी है. शुरुआती तफ्तीश में ऐसे सबूत मिले हैं जो परीक्षा की शुचिता पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं.
जांच में सामने आया है कि इस संदिग्ध पेपर का केंद्र केरल और राजस्थान का सीकर जिला है. बताया जा रहा है कि केरल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने, जो मूलतः राजस्थान के चूरू का रहने वाला है, 1 मई को एक ‘क्वेश्चन बैंक’ अपने सीकर स्थित दोस्त को व्हाट्सएप पर भेजा था. यह दोस्त सीकर में एक पीजी (PG) संचालित करता है.
क्वेश्चन बैंक और परीक्षा के बीच चौंकाने वाला मिलानSOG के सूत्रों के अनुसार, छात्र द्वारा भेजे गए इस क्वेश्चन बैंक में करीब 300 सवाल शामिल थे. जब इन सवालों का मिलान मूल नीट पेपर से किया गया, तो अधिकारी हैरान रह गए. 300 में से लगभग 150 सवाल हूबहू वही थे जो परीक्षा में पूछे गए थे. नीट परीक्षा में कुल 180 सवाल हल करने होते हैं, जहां प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होता है. इस हिसाब से 720 में से 600 अंकों के सवाल परीक्षा से पहले ही लीक होने की आशंका बढ़ गई है. किसी भी ‘गेस पेपर’ में इतनी सटीकता होना लगभग असंभव माना जा रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डेटासीकर के पीजी संचालक को पेपर मिलने के बाद यह व्हाट्सएप ग्रुप्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फॉरवर्ड हुआ. पीजी संचालक ने अपने यहां रह रहे छात्रों को यह सामग्री उपलब्ध कराई, जिसके बाद कैरियर काउंसलर्स और अन्य छात्रों के माध्यम से यह जाल फैलता चला गया. आश्चर्यजनक बात यह है कि परीक्षा संपन्न होने के बाद इसी पीजी संचालक ने उद्योग नगर थाना और एनटीए (NTA) को शिकायत दी थी. SOG अब इस कोण से भी जांच कर रही है कि कहीं पकड़े जाने के डर से तो संचालक ने खुद शिकायतकर्ता बनने का नाटक नहीं किया.
SOG की कार्रवाई और मास्टरमाइंड की तलाशफिलहाल SOG मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए कड़ियां जोड़ रही है. सभी संदिग्धों के कॉल लॉग्स और सोशल मीडिया चैट की फोरेंसिक जांच की जा रही है. एजेंसी अभी अंतिम रूप से यह तय नहीं कर पाई है कि इसे तकनीकी रूप से ‘पेपर लीक’ की श्रेणी में रखा जाए या कुछ और, लेकिन सबूत किसी बड़े गिरोह की ओर इशारा कर रहे हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



