Tech

बजट में नया धमाका! Redmi A7 सीरीज के दो आज पहली बार सेल में, सस्ते दाम में कई खासियत

Powered by :

Last Updated:April 24, 2026, 07:06 IST

Redmi A7 और Redmi A7 Pro भारत में आज पहली बार सेल में मिलेंगे. ₹10,499 की शुरुआती कीमत में 120Hz डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, UNISOC प्रोसेसर और HyperOS जैसे फीचर्स मिल रहे हैं. जानिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और सेल डिटेल्स.

ख़बरें फटाफट

बजट में नया धमाका! Redmi A7 सीरीज के दो आज पहली बार सेल में, सस्ता है दामZoomRedmi A7 और A7 Pro की पहली सेल! ₹11,499 से कम में मिलेंगे 120Hz डिस्प्ले वाले फोन

शाओमी ने इसी हफ्ते अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का में नए फोन ऐड करते हुए Redmi A7 और Redmi A7 Pro को लॉन्च कर दिया है. ये दोनों एंट्री-लेवल 4G स्मार्टफोन है और आज यानी 24 अप्रैल को पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी. इन्हें Mi.com, Amazon India, Flipkart और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. ये फोन बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और नए HyperOS के साथ आते हैं. कम बजट में बेहतर फीचर्स चाहने वाले यूज़र्स के लिए ये फोन अच्छे ऑप्शन बन सकते हैं.

कीमत की बात करें तो Redmi A7 के 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹10,499 रखी गई है. वहीं Redmi A7 Pro के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹11,499 है.

कैसे हैं स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले की बात करें तो Redmi A7 में 6.88 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Redmi A7 Pro में 6.9 इंच का थोड़ा बड़ा HD+ IPS LCD पैनल मिलता है. दोनों फोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आते हैं, जिससे स्क्रॉलिंग और टच रिस्पॉन्स काफी स्मूद रहता है.

परफॉर्मेंस के लिए दोनों स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो Mali-G57 GPU के साथ आता है. फोन में LPDDR4x RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi A7 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है, जबकि Redmi A7 Pro में Android 16 पर बेंस्ड HyperOS 3 मिलता है. दोनों फोन IP52 रेटिंग के साथ आते हैं, यानी ये धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहेंगे.

कम कीमत, बड़ी स्क्रीन और भरोसेमंद बैटरी के साथ Redmi A7 और A7 Pro बजट यूज़र्स के लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

April 24, 2026, 07:06 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj