Tech

नए इमोजी, बेहतर सिक्योरिटी और क्विक शेयर- गूगल के Android 17 में क्या खास, कई चीज़ें होंगी आसान

गूगल ने गूगल IO 2026 से पहले एंड्रॉयड शो IO एडिशन के दौरान Android 17 के कई नए फीचर्स पेश किए हैं. इस बार कंपनी ने यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए AI, सिक्योरिटी, कंटेंट क्रिएशन और डिजिटल वेलबीइंग पर खास ध्यान दिया है.

एंड्रॉयड 17 में सभी इमोजी को नया और ज्यादा एक्सप्रेसिव डिजाइन दिया जा रहा है. पुराने फ्लैट डिजाइन की जगह अब ज्यादा डिटेल और रियलिस्टिक लुक मिलेगा, जिससे चैटिंग का मजा और बढ़ जाएगा.

‘Pause Point’ से कम होगा स्क्रीन टाइमगूगल ने ‘Pause Point’ नाम का नया फीचर पेश किया है, जो यूजर्स को डिस्ट्रैक्टिंग ऐप्स से दूर रखने में मदद करेगा. जब आप किसी ऐप को डिस्ट्रैक्टिंग मार्क करेंगे, तो उसे खोलने से पहले काउंटडाउन, रिमाइंडर और ब्रीदिंग एक्सरसाइज दिखाई जाएगी.

Screen Reactions फीचरएंड्रॉयड 17 में नया स्क्रीन रिएक्शन फीचर मिलेगा, जो एक साथ स्क्रीन और फ्रंट कैमरा रिकॉर्ड करेगा. ये खासतौर पर YouTube और Instagram पर रिएक्शन वीडियो बनाने वाले यूजर्स के लिए काफी काम का होगा.

Quick Share अब iPhone के साथ भीअब एंड्रॉयड यूजर्स QR कोड के जरिए आईफोन के साथ भी आसानी से फाइल शेयर कर पाएंगे. शाओमी, वनप्लस, ओप्पो और वीवो जैसे ब्रांड्स के बीच भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. आने वाले समय में वॉट्सऐप में भी Quick Share इंटीग्रेशन देखने को मिल सकता है.

iPhone से Android में आसान माइग्रेशनएंड्रॉयड 17 में आईफोन से Android पर स्विच करना पहले से आसान होगा. यूजर्स कॉन्टैक्ट्स, मैसेज, पासवर्ड, eSIM और यहां तक कि होम स्क्रीन लेआउट भी ट्रांसफर कर सकेंगे.

AI फीचर्स का बड़ा रोलगूगल ने Gboard के लिए ‘Rambler’ फीचर पेश किया है, जो वॉइस टाइपिंग को बेहतर बनाता है और अनावश्यक शब्द हटाकर साफ टेक्स्ट तैयार करता है.

इसके अलावा ‘Create My Widget’ फीचर से यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट लिखकर कस्टम विजेट बना सकेंगे.

सिक्योरिटी में मजबूत सुधारएंड्रॉयड 17 में बेहतर मालवेयर डिटेक्शन, चोरी होने पर रिमोट बायोमेट्रिक लॉक, स्कैम प्रोटेक्शन और PIN लिमिट जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं, जिससे यूजर्स का डेटा ज्यादा सुरक्षित रहेगा.

Android 17 इस बार एक बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है. AI और सिक्योरिटी पर फोकस के साथ यह अपडेट स्मार्टफोन यूज करने का तरीका बदल सकता है और यूजर्स को ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट एक्सपीरियंस देगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj