पहली बार सरकारी मंच पर नितिन नवीन… क्यों बताया इसे खास और ऐतिहासिक पल

Last Updated:April 27, 2026, 17:22 IST
Nitin Nabin In Rajastham Live: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जयपुर में अपना संबोधन दे रहे हैं. उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत में ही कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अभी तक किसी सरकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला सरकारी कार्यक्रम है जिसमें वे शामिल हुए. इसे उन्होंने अपना सौभाग्य बताया.
राजस्थान में नितिन नबीन
जयपुर. जयपुर. राजधानी जयपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का संबोधन शुरू हुआ तो शुरुआत से ही उनका अंदाज थोड़ा अलग नजर आया. मंच पर आते ही उन्होंने सबसे पहले अपने यहां आने को लेकर बात रखी. उन्होंने साफ कहा कि अब तक वह किसी भी सरकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला मौका है जब वह जयपुर में इस तरह के कार्यक्रम में आए हैं. उन्होंने इसे अपने लिए सौभाग्य की बात बताया, जिससे साफ था कि इस कार्यक्रम को पार्टी भी खास मान रही है.
नितिन नबीन ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को सामने रखा. उन्होंने कहा कि गांव की महिलाएं और पुरुष जब आत्मनिर्भर बनेंगे, तभी गांव समृद्ध होगा और देश आगे बढ़ेगा. उन्होंने इस बात को सिर्फ भाषण का हिस्सा नहीं बल्कि एक लक्ष्य की तरह पेश किया. उनके शब्दों में बार-बार ये बात आई कि विकास का रास्ता गांव से होकर जाता है.
सीएम भजनलाल का बार-बार जिक्रउन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इसी दिशा में काम कर रही है. पिछले दो साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि काम भले कम दिखे, लेकिन जो भी हुआ है, उससे विकास को रफ्तार देने की कोशिश हुई है. महिला सशक्तिकरण से लेकर पशुपालन और अन्य क्षेत्रों तक सरकार काम कर रही है, ऐसा भी उन्होंने कहा.
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे और उनके नेतृत्व में सरकार के कामकाज का जिक्र बार-बार सामने आया. मंच पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और डिप्टी सीएम दिया कुमारी भी नजर आए. इसी दौरान ग्राम रथ अभियान की शुरुआत की गई और झंडी दिखाकर 15 रथों को रवाना किया गया. बताया गया कि ये रथ हर जिले और पंचायत तक पहुंचेंगे, ताकि सरकार की योजनाएं सीधे लोगों तक जा सकें.
ग्राम रथ अभियान से आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिशकार्यक्रम का सबसे अहम हिस्सा रहा ग्राम रथ अभियान. नितिन नबीन ने खुद झंडी दिखाकर 15 रथों को रवाना किया. उन्होंने कहा कि ये रथ हर गांव तक पहुंचेंगे और सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे. उनका साफ कहना था कि योजनाएं सिर्फ कागज तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए.
उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतोदय की सोच का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं का फायदा नहीं पहुंचेगा, तब तक असली विकास नहीं होगा. इसी सोच के साथ ग्राम रथ अभियान शुरू किया गया है.
कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच ये संदेश देने की कोशिश साफ दिखी कि सरकार अब गांव की तरफ ज्यादा फोकस कर रही है. अब ये रथ गांव-गांव क्या असर छोड़ते हैं, ये आने वाले दिनों में ही साफ होगा.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 27, 2026, 17:09 IST



