North Korea Missile Test: Kim Jong Un News | Nuclear Program News | US North Kore Conflict- उत्तर कोरिया ने फिर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, पड़ोसी कांपे

Last Updated:April 19, 2026, 07:49 IST
North Korea Missile Launch: अमेरिका के ईरान संकट में उलझे होने के बीच उत्तर कोरिया ने कई बैलिस्टिक मिसाइल दागीं. यह अप्रैल में चौथा और इस साल का सातवां परीक्षण है. उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल टेस्ट से अपनी ताकत दिखाने में लगा है. IAEA पहले ही चेतावनी दे चुका है कि उत्तर कोरिया तेजी से अपने परमाणु कार्यक्रम को बढ़ा रहा है. इस एशिया में सुरक्षा से जुड़ी चिंता और बढ़ गई है.
किम जोंग उन.
प्योंगयांग: एक तरफ अमेरिका ईरान के साथ तनाव में उलझा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर कोरिया ने मौके का फायदा उठाते हुए अपनी सैन्य ताकत का खुला प्रदर्शन कर दिया है. रविवार सुबह किम जोंग उन की सरकार ने एक साथ कई बैलिस्टिक मिसाइल दाग दीं, जिससे एशिया में चिंता और गहरा गई है. दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक, ये मिसाइलें उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर स्थित सिनपो शहर के पास से सुबह करीब 6:10 बजे दागी गईं और समुद्र की ओर गईं. यह इस साल का सातवां मिसाइल परीक्षण है, जबकि अप्रैल महीने में ही यह चौथी बार है जब प्योंगयांग ने इस तरह का कदम उठाया है.
दक्षिण कोरिया ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई
जापान ने भी पुष्टि की है कि ये मिसाइलें कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी समुद्र में गिरीं, हालांकि उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र में कोई घुसपैठ नहीं हुई. स्थिति को देखते हुए दक्षिण कोरिया ने तुरंत आपात सुरक्षा बैठक बुलाई और अमेरिका व जापान के साथ निगरानी और खुफिया तालमेल बढ़ा दिया. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पहले ही उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगा चुका है, लेकिन प्योंगयांग इसे मानने से इनकार करता है और इसे अपनी आत्मरक्षा का अधिकार बताता है.
मिसाइल लॉन्च का समय क्यों है खास?
इस घटनाक्रम का समय बेहद अहम माना जा रहा है. मई के मध्य में चीन और अमेरिका के बीच मीटिंग होने वाली है, जिसमें उत्तर कोरिया का मुद्दा प्रमुख रहेगा. ऐसे में यह मिसाइल लॉन्च एक तरह का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है. इससे पहले अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने चेतावनी दी थी कि उत्तर कोरिया तेजी से अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को बढ़ा रहा है. एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रोसी के मुताबिक, योंगब्योन परमाणु कॉम्प्लेक्स में गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं और एक नए यूरेनियम एनरिचमेंट केंद्र के संकेत भी मिले हैं.
उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बढ़ाया
रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर कोरिया के पास पहले ही दर्जनों परमाणु वारहेड हो सकते हैं और अब उसकी उत्पादन क्षमता और बढ़ती दिख रही है. सैटेलाइट तस्वीरों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि परमाणु कार्यक्रम में तेजी आई है. पिछले महीने ही किम जोंग उन ने साफ कहा था कि उनका देश एक परमाणु शक्ति है और इस स्थिति को बदला नहीं जा सकता. उन्होंने यह भी कहा था कि “सेल्फ-डिफेंस न्यूक्लियर डिटरेंस” को और मजबूत करना जरूरी है.
About the AuthorYogendra Mishra
योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब हिंदी के इंटरने…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
First Published :
April 19, 2026, 06:58 IST



