World

North Korea News: 57 नहीं 120 एटम बमों पर बैठा है उत्तर कोरिया ट्रंप के दावे पर दक्षिण कोरिया ने दिया रियलिटी चेक

Last Updated:August 20, 2026, 12:55 IST

North Korea Huge Nuclear Asernals: दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि उनके पड़ोसी उत्तर कोरिया के पास 57 नहीं बल्कि कुल 120 से ज्यादा न्यूक्लियर हथियार हैं, उन्होंने ये बात डोनाल्ड ट्रंप से उस दावे के बाद कही है, जिसमें उन्होंने किम जोंग उन के पास 57 एटम बम होने का दावा कर रहे थे.

ख़बरें फटाफट

57 नहीं 120 एटम बमों पर बैठा है उत्तर कोरिया, किसने दिया रियलिटी चेक?Zoomकिंम जोंग उन. (रॉयटर्स)

North Korea Huge Nuclear Asernals: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दक्षिण कोरिया के साथ रिश्ते बिगड़े, तो उन्होंने उत्तर कोरिया के साथ दोस्ती के दावे करने शुरू कर दिए. इसी बीच उन्होंने ये भी कहा कि उत्तर कोरिया के पास 57 बेहद शक्तिशाली एटम बम हैं. अब दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री आन ग्यू-बैक ने ट्रंप के आंकड़े को सुधारते हुए कहा है कि उत्तर कोरिया के पास 57 नहीं बल्कि परमाणु हथियारों की संख्या कुल कुल 120 हो सकती है. हैरानी की बात ये है कि यह संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बताए आंकड़े से दोगुनी से भी ज्यादा है. रक्षा मंत्री ने सांसदों से बात करते हुए कहा कि आंकड़े कुछ अलग लगते हैं. हम सटीक संख्या नहीं बता सकते.

दक्षिण कोरिया का अनुमान आमतौर पर 80 से 120 परमाणु हथियारों के बीच रहता है. यह अंतर दिखाता है कि ट्रंप के लिए किम जोंग उन के साथ दोबारा बातचीत शुरू करना कितना मुश्किल है. ट्रंप ने कहा था कि अगर वे राष्ट्रपति रहते तो उत्तर कोरिया को इतने हथियार बढ़ाने नहीं देते. उन्होंने आगे कहा – ‘

मैं किम जोंग उन को बहुत अच्छी तरह जानता हूं. जब तक स्मार्ट राष्ट्रपति रहेगा, वे ठीक रहेंगे.

ट्रंप की कोशिश और चुनौतियां

ट्रंप किम के साथ व्यक्तिगत तौर पर कूटनीति दोबारा शुरू करना चाहते हैं, इसकी वजह उत्तर कोरिया और रूस की दोस्ती भी हो सकती है. उनके पहले कार्यकाल में दोनों नेताओं की तीन मुलाकातें हुई थीं, लेकिन बातचीत से उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर कोई खास असर नहीं पड़ा. ऐसे में अब स्थिति और जटिल हो गई है. उत्तर कोरिया रूस के साथ गठबंधन मजबूत कर चुका है और यूक्रेन युद्ध में मदद कर रहा है. इसलिए उसे अमेरिका से तुरंत बात करने की कोई बड़ी जरूरत नहीं दिखती.

हर साल 20 नए हथियार जोड़ रहा उत्तर कोरिया?

डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास कम करने का आदेश दिया था. ली ने कहा कि यह कोरियाई प्रायद्वीप पर शांति बनाने की दिशा में बड़ा फैसला है. हालांकि जनवरी में बताया था कि उत्तर कोरिया इतनी तेजी से परमाणु सामग्री बना रहा है कि हर साल 20 तक नए हथियार जोड़ सकता है. अगर यह रफ्तार जारी रही तो उत्तर कोरिया का भंडार फ्रांस के बराबर पहुंच सकता है. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अनुसार उत्तर कोरिया के पास अभी करीब 60 परमाणु हथियार हैं और इतनी सामग्री है कि कम से कम 30 और बना सके.

उत्तर कोरिया का क्या है रुख?

उत्तर कोरिया ने अमेरिका के साथ उच्च स्तरीय बातचीत से इनकार किया है. उसने सैन्य अभ्यास कम करने के फैसले को भी खारिज करते हुए कहा कि ट्रंप और किम के अच्छे रिश्ते के बावजूद अमेरिका की दुश्मनी वाली नीति नहीं बदली है. फिर भी दक्षिण कोरिया ट्रंप के प्रयासों को सकारात्मक मान रहा है. ली जे म्युंग ने कहा कि वे ट्रंप के साथ मिलकर कोरियाई प्रायद्वीप पर शांति व्यवस्था बनाने के लिए बातचीत की परिस्थितियां तैयार करना चाहते हैं. ऐसे में उत्तर कोरिया का बढ़ता परमाणु भंडार ट्रंप की कूटनीतिक कोशिशों के लिए बड़ी बाधा बन गया है. दक्षिण कोरिया के आंकड़े और ट्रंप के आंकड़ों में बड़ा अंतर है. किम जोंग उन की रूस से नजदीकी और परमाणु कार्यक्रम जारी रखने की मंशा साफ है. ऐसे में ट्रंप का उनसे नजदीकी बढ़ाने का पैंतरा काम करता नहीं दिख रहा है.

About the AuthorPrateeti Pandey

में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…

और पढ़ेंFirst Published :

August 20, 2026, 12:55 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj