Rajasthan

अब गलियों में दौड़ेगी ‘लेडी पुलिस स्कूटी’! पाली में छेड़छाड़ करने वालों की खैर नहीं

Last Updated:May 10, 2026, 18:38 IST

पाली में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बड़ा और हाईटेक कदम उठाया है. अब संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी महिला पुलिसकर्मी स्कूटी के जरिए तुरंत मौके पर पहुंच सकेंगी. एसपी मोनिका सैन की पहल पर महिला हेल्पलाइन 1090 के बेड़े में विशेष स्कूटियां शामिल की गई हैं. इस नई व्यवस्था से छेड़छाड़ और उत्पीड़न करने वालों में डर बढ़ेगा, जबकि महिलाओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास मजबूत होगा.

ख़बरें फटाफट

पाली : बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के मामले में पाली पुलिस ने अब अपनी रफ्तार बढ़ा दी है. अक्सर संकरी गलियों या भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गाड़ी पहुंचने में समय लगता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. पाली एसपी मोनिका सैन ने जॉइनिंग के बाद इस तरह की पहल करते हुए महिलाओं को राहत पहुंचाने का काम किया है.

इसका सीधा मतलब ये है कि अब अगर किसी भी महिला या बालिका के साथ छेड़छाड़ या उत्पीड़न की कोशिश हुई, तो केवल एक कॉल पर महिला पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचेंगी. ये नई सेवा न केवल अपराधियों के मन में खौफ पैदा करेगी, बल्कि शहर की बेटियों के आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगी.

छोटी संकरी गलियों में भी पुलिस की नजर शहर की बहन-बेटियों की सुरक्षा और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में पाली पुलिस ने एक ठोस और प्रभावी कदम उठाया है. अब शहर के उन इलाकों और छोटी-संकरी गलियों में भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी, जहां अक्सर भारी वाहनों का पहुंचना मुश्किल होता था. पुलिस अधीक्षक (SP) मोनिका सैन ने महिला हेल्पलाइन 1090 के बेड़े में विशेष स्कूटियों को शामिल कर यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब पाली में महिलाओं और बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ या उत्पीड़न करने वालों की खैर नहीं होगी.

गलियों में भी सुरक्षा का पहराइस नई पहल का सबसे बड़ा फायदा शहर के पुराने और भीड़भाड़ वाले इलाकों को मिलेगा. एसपी मोनिका सैन ने बताया कि अक्सर संकरी गलियों में बड़ी गाड़ियां नहीं जा पाती थीं, लेकिन अब इन स्कूटियों पर तैनात महिला पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच सकेंगी. इससे न केवल अपराधियों में खौफ पैदा होगा, बल्कि बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर जाने वाली छात्राओं और महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी.

1090 हेल्पलाइन: मुसीबत में तुरंत मिलेगी मददएसपी ने जोर देकर कहा कि महिला हेल्पलाइन 1090 का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति, छेड़छाड़ या उत्पीड़न की घटना पर तत्काल प्रतिक्रिया देना है. पाली पुलिस ने अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक हाईटेक और गतिशील बनाने के लिए इन नए वाहनों को सेवा में जोड़ा है. यह दस्ता शहर के कोने-कोने में गश्त करेगा, ताकि बेटियां खुद को हर वक्त सुरक्षित महसूस कर सकें.

बिना हिचकिचाए कर सकते संपर्कपुलिस अधीक्षक ने आमजन और विशेषकर महिलाओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना किसी डर या संकोच के हेल्पलाइन नंबर 1090 पर संपर्क करें. उन्होंने आश्वस्त किया कि पाली पुलिस हर समय उनकी सहायता के लिए तत्पर है. पुलिस का मुख्य लक्ष्य महिलाओं के आत्मबल को बढ़ाना और एक भयमुक्त वातावरण तैयार करना है.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Pali,Pali,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj