Rajasthan

अब बड़े पर्दे पर उड़ेगी भरतपुर की विरासत! केवलादेव के पक्षियों की अनदेखी दुनिया दिखाएगी खास फिल्म “उड़ती विरासत”

X
title=

अब बड़े पर्दे पर उड़ेगी भरतपुर की विरासत! उड़ती विरासत में पक्षियों की दुनिया

 

arw img

New Film On The World Of Birds : भरतपुर का विश्व प्रसिद्ध केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान अब अपनी अनोखी जैव विविधता और पक्षियों की अद्भुत दुनिया के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाला है. “उड़ती विरासत” नाम की यह खास फिल्म यहां के हजारों प्रवासी और स्थानीय पक्षियों की जिंदगी को बेहद करीब से दिखाएगी. फिल्म में खासतौर पर सारस जैसे दुर्लभ पक्षियों के रहन-सहन, खान-पान, प्रजनन और उनके व्यवहार को विस्तार से पेश किया जाएगा, जो आमतौर पर लोगों की नजरों से दूर रहता है. इसके साथ ही हर साल हजारों किलोमीटर की लंबी यात्रा तय कर यहां पहुंचने वाले प्रवासी पक्षियों के संघर्ष और उनकी कहानी को भी दिलचस्प तरीके से दिखाया जाएगा. फिल्म का मकसद सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है. बदलते मौसम, जलवायु परिवर्तन और मानव हस्तक्षेप का पक्षियों के जीवन पर क्या असर पड़ रहा है, इसे भी प्रभावी तरीके से दर्शाया जाएगा. यह फिल्म केवलादेव की प्राकृतिक सुंदरता को दुनिया के सामने लाने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने और लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाने का संदेश भी देगी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj