सावन के 8वें दिन दौसा के नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा धाम

Last Updated:August 06, 2026, 11:07 IST
Dausa Neelkanth Mahadev: सावन माह के आठवें दिन दौसा के देवगिरी पर्वत स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. अलसुबह से ही भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा की. बिल्व पत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई. पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से भक्तिमय बना रहा.
ख़बरें फटाफट
Dausa Neelkanth Mahadev: सावन के 8वें दिन नीलकंठ महादेव में उमड़ा भक्तों का सैलाब, लगे जयकारे
Dausa: सावन माह के आठवें दिन गुरुवार सुबह से ही पंच महादेव की नगरी दौसा में शिवभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला. शहर के प्रसिद्ध देवगिरी पर्वत पर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. अलसुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों की आवाजाही से गुलजार रहा और चारों तरफ भक्ति का माहौल बना रहा.
नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया. इसके साथ ही भगवान शिव को प्रिय बिल्व पत्र, फूल और अक्षत अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की. सुबह की आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से गूंज उठा.
देवगिरी पर्वत पर उमड़ रही आस्थापवित्र सावन माह में प्रतिदिन तड़के से ही नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष आराधना और जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. इसी अटूट आस्था के चलते दौसा और आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु देवगिरी पर्वत चढ़कर नीलकंठ महादेव के दर्शन कर रहे हैं.
सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजामश्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के सुचारू इंतजाम किए गए हैं. कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए जा रहे हैं ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैले. सावन के हर दिन के साथ मंदिर में भक्तों की संख्या बढ़ती ही जा रही है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Dausa,Dausa,Rajasthan
First Published :
August 06, 2026, 09:06 IST



