Sports

100 करोड़ का महल, 35 करोड़ की कारें, गॉड ऑफ क्रिकेट के पास है हजारों करोड़ का साम्राज्य, जानें कितनी है सचिन तेंदुलकर की नेटवर्थ

होमखेलक्रिकेट

100 करोड़ का महल, 35 करोड़ की कारें, जानें कितनी है सचिन की नेटवर्थ

Last Updated:April 24, 2026, 10:00 IST

Happy Birthday Sachin Tendulkar: दुनिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आज 53 साल के हो गए हैं. सचिन को गॉड ऑफ क्रिकेट भी कहा जाता है. ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं कितनी है उनकी कुल संपत्ति, घर और कार कलेक्शन के बारें में.100 करोड़ का महल, 35 करोड़ की कारें, जानें कितनी है सचिन की नेटवर्थZoomसचिन तेंदुलकर आज 53 साल के हुए (फोटो- AI जेनरेटेड)

नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. 24 अप्रैल, 1973 को मुंबई में जन्मे सचिन ने महज 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा और अगले दो दशकों तक विश्व क्रिकेट पर राज किया. उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनके शानदार सफर, उनकी लाइफस्टाइल और उनक विशाल साम्राज्य के बारे में.

सचिन तेंदुलकर का क्रिकेटिंग करियर

सचिन तेंदुलकर का करियर किसी महाकाव्य से कम नहीं है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने का वह कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसे तोड़ना आज भी किसी भी बल्लेबाज के लिए एक सपना जैसा है. सचिन ने भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेले जिसमें उनके नाम 15921 रन दर्ज है. इसके अलावा उन्होंने 463 वनडे मैचों में 18426 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में पहला दोहरा शतक लगाने का गौरव भी सचिन के ही नाम है. उन्होंने 2011 में भारत को विश्व कप जिताने के अपने सबसे बड़े सपने को पूरा किया और 2013 में वानखेड़े स्टेडियम से क्रिकेट को अलविदा कह दिया.

मुंबई में सचिन का महल जैसा घर है

सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि और बच्चों के साथ मुंबई के बांद्रा (वेस्ट) स्थित एक बेहद आलीशान बंगले में रहते हैं. पेरी क्रॉस रोड पर स्थित यह घर लगभग 6000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. सचिन का यह बंगला तीन मंजिला है और इसमें दो अंडरग्राउंड बेसमेंट हैं. सचिन के इस घर की मौजूदा कीमत के बारे में बात करें तो यह लगभग 80 से 100 करोड़ रुपए आंकी जाती है. इसके अलावा, उनका केरल में एक वॉटरफ्रंट बंगला और लंदन में भी एक भव्य प्रॉपर्टी है.

लग्जरी कारों के शौकीन हैं सचिन

सचिन को लग्जरी कारों का बहुत शौक है. वे BMW के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, इसलिए उनके गैराज में इस ब्रांड की कई बेहतरीन गाड़ियां मौजूद हैं. उनके कलेक्शन में BMW i8 और BMW 7-Series उनकी पसंदीदा गाड़ियां हैं. इसके अलावा सचिन के पास Ferrari 360 Moden भी है. यह कार उन्हें महान रेसर माइकल शूमाकर ने गिफ्ट में दी थी. सचिन ने हाल ही में Porsche 911 Turbo S खरीदा है. इस तरह उनके उनके सभी कारों की कीमत की बात करें तो वह करीब 35 करोड़ से भी ज्यादा है.

कितनी है सचिन तेंदुलकर की नेटवर्थ

सचिन तेंदुलकर दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं. रिटायरमेंट के इतने सालों बाद भी सचिन तेंदुलकर की ब्रांड वैल्यू में कोई कमी नहीं आई है. एक रिपोर्ट के अनुसार सचिन तेंदुलकर की कुल संपत्ति लगभग 1350 करोड़ से 1500 करोड़ रुपए के बीच है. रिटायरमेंट के बाद उनकी कमाई का मुख्य जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस और निवेश है.

सचिन आज भी अपोलो टायर्स, आईटीसी और ल्यूमिनस जैसे बड़े ब्रांड्स का चेहरा हैं. वहीं सचिन ने इंडियन सुपर लीग की टीम और कई स्टार्टअप्स में निवेश किया है. इसके अलावा उनके नाम से सचिन सिग्नेचर जैसे रेस्टोरेंट्स और अन्य बिजनेस वेंचर चलते हैं.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 24, 2026, 10:00 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj