Palak Idli Recipe I दिवाली पार्टी में स्नैक्स को दें नया ट्विस्ट, घर पर झटपट बनाएं पालक इडली

Last Updated:October 28, 2026, 11:55 IST
Palak Idli Recipe: दिवाली पर मेहमानों को कुछ अलग और स्वादिष्ट नाश्ता खिलाना चाहते हैं, तो पालक इडली की आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. धौलपुर की गृहणी प्रभा शर्मा के अनुसार, सूजी, दही और ताजे पालक से तैयार होने वाली यह इडली कम समय में बनकर तैयार हो जाती है. इसे बनाने के लिए पालक को पीसकर सूजी, दही, प्याज, हरी मिर्च और हरे धनिये के साथ मिलाया जाता है. इसके बाद मिश्रण को इडली स्टैंड में भरकर 5 से 10 मिनट तक भाप में पकाया जाता है.
धौलपुर. दिवाली के त्योहार पर अगर आप मेहमानों को कुछ अलग और स्वादिष्ट नाश्ता खिलाना चाहते हैं, तो पालक इडली एक अच्छा नाश्ता है. यह खाने में स्वादिष्ट होती है और कम समय में आसानी से बनकर तैयार हो जाती है, इसे बनाने के लिए जरूरी सामग्री भी घर में आसानी से मिल जाती है. पालक से बनी इडली बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आ सकती है. ऐसे में इस दिवाली आप भी अपने परिवार और मेहमानों के लिए पालक इडली बना सकते हैं. आइए जानते हैं प्रभा शर्मा से इसे बनाने की आसान रेसिपी. गृहणी प्रभा शर्मा बताती हैं कि पालक इडली बनाने के लिए सबसे पहले बाजार से लाए गए पालक को अच्छी तरह धो लेना चाहिए. पालक पर मिट्टी और गंदगी लगी हो सकती है, इसलिए इसे साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.
इसके बाद पालक को बारीक काटकर मिक्सी में डालें और अच्छी तरह पीस लें, पिसे हुए पालक को एक कटोरे में निकालकर रख दें. अब एक बर्तन में सूजी लें और उसे अच्छी तरह छान लें, इससे सूजी में मौजूद किसी भी तरह की गंदगी को हटाने में मदद मिलेगी. इसके बाद दही को अच्छी तरह फेंट लें और सूजी में मिला दें. दोनों को अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें बारीक पिसा हुआ पालक डाल दें, अब इस मिश्रण में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं. इसके बाद प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक काट लें, इन सभी चीजों को पालक, सूजी और दही के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिला लें, इस तरह इडली बनाने का मिश्रण तैयार हो जाएगा. अब इडली बनाने के लिए इडली स्टैंड लें, इसके सांचों में थोड़ा-सा सरसों का तेल लगा दें, ताकि इडली आसानी से बाहर निकल सके.
इसके बाद चम्मच की मदद से तैयार मिश्रण को सांचों में भर दें. इडली स्टैंड में जरूरत के अनुसार पानी डालें और इसे गैस पर रख दें, इडली को भाप में करीब 5 से 10 मिनट तक पकाएं. पकने के बाद पालक इडली तैयार हो जाएगी. प्रभा शर्मा बताती हैं कि पालक इडली को सुबह के नाश्ते में परोसा जा सकता है. दिवाली पर घर आने वाले रिश्तेदारों और मेहमानों को भी यह नाश्ता खिलाया जा सकता है. इसके अलावा बच्चों के स्कूल टिफिन में भी पालक इडली रख सकते हैं, पालक और सूजी से बनी यह इडली स्वाद में अच्छी होती है और रोज के नाश्ते से कुछ अलग स्वाद देती है.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
October 28, 2026, 11:55 IST



