पाली का छोटा ठेला बना बड़ा ब्रांड, 51 साल से ‘राजधानी कुल्फी’ का स्वाद देश के 7 राज्यों में छाया

पाली का छोटा ठेला बना बड़ा ब्रांड, राजधानी कुल्फी का स्वाद देश के 7 राज्यों मे
Business Success Story: कहते हैं कि अगर मेहनत सच्ची हो और इरादे मजबूत हों, तो एक साधारण शुरुआत भी बड़ी सफलता की कहानी बन सकती है. राजस्थान के पाली जिले की ‘राजधानी कुल्फी’ इसी बात का जीता-जागता उदाहरण है. एक छोटे से ठेले से शुरू हुआ यह सफर आज सात राज्यों तक पहुंच चुका है और हजारों लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुका है.मुकेश शेखावत ने अपने पिता की विरासत को न सिर्फ संभाला, बल्कि उसे एक नए मुकाम तक पहुंचाया. खास बात यह है कि आज भी उनकी दुकान के बाहर वही पुराना ठेला खड़ा है, जो इस सफर की शुरुआत का गवाह है. यह सिर्फ एक ठेला नहीं, बल्कि सालों की मेहनत, संघर्ष और भरोसे की पहचान है.
यहां रोजाना हजारों कुल्फियां बिकती हैं और खास पैकिंग के जरिए दूसरे राज्यों तक भी भेजी जाती हैं. गुणवत्ता से कोई समझौता न करना ही इस ब्रांड की सबसे बड़ी ताकत है. अमूल गोल्ड दूध, असली केसर और शुद्ध मेवों से बनी कुल्फी का वही पुराना स्वाद आज भी लोगों को बार-बार यहां खींच लाता है. गर्मी हो या सर्दी, राजधानी कुल्फी का क्रेज हर मौसम में बरकरार रहता है. यह कहानी सिर्फ एक मिठाई की नहीं, बल्कि उस विश्वास की है, जो सालों की मेहनत से कमाया जाता है और पीढ़ियों तक कायम रहता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




