कांडला हाईवे पर हड़कंप! गैस टैंकर में बड़ा लीकेज, अफरा-तफरी के बीच 4 किमी तक जाम

Last Updated:January 09, 2026, 20:35 IST
Sirohi News : सिरोही के अनादरा क्षेत्र में कांडला हाईवे पर गैस टैंकर में बड़ा लीकेज हुआ, जिससे यातायात ठप हो गया और यात्रियों में दहशत फैल गई. अनादरा पुलिस ने स्थिति संभाली. जानकारी के अनुसार गैस टैंकर में भारी मात्रा में एलपीजी भरी हुई थी और टैंकर के वाल्व से अचानक तेज लीकेज शुरू हो गया. गैस रिसाव इतना अधिक था कि हाईवे पर चल रहे वाहन चालकों को खतरे का अंदेशा होने लगा.
सिरोही. रेवदर उपखंड के अनादरा क्षेत्र में कांडला हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गैस टैंकर में अचानक बड़ा लीकेज सामने आया. यह घटना अनादरा इलाके में लखावत हनुमान मोड़ के पास हुई, जहां हाईवे से गुजर रहे लोगों में दहशत फैल गई. टैंकर से हो रहे गैस रिसाव के कारण कुछ ही देर में पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया और यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई.
जानकारी के अनुसार गैस टैंकर में भारी मात्रा में एलपीजी भरी हुई थी और टैंकर के वाल्व से अचानक तेज लीकेज शुरू हो गया. गैस रिसाव इतना अधिक था कि हाईवे पर चल रहे वाहन चालकों को खतरे का अंदेशा होने लगा. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अनादरा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही अनादरा पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई.
गैस रिसाव की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कांडला हाईवे पर दोनों तरफ का यातायात तुरंत रुकवा दिया. हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद होते ही दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं. बताया जा रहा है कि करीब दो-दो किलोमीटर तक हाईवे के दोनों साइड वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं. ट्रक, बस, कार और अन्य छोटे-बड़े वाहन जहां के तहां फंस गए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
खबर अपडेट की जा रही है…..
About the AuthorAnand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Location :
Sirohi,Rajasthan
First Published :
January 09, 2026, 20:30 IST
homerajasthan
कांडला हाईवे पर हड़कंप! गैस टैंकर में बड़ा लीकेज, अफरा-तफरी के बीच 4 किमी जाम



