Rajasthan

VIP रूम से फुटओवर ब्रिज तक…. जालौर स्टेशन में यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं, 18.74 करोड़ से हेरिटेज लुक में तैयार

Last Updated:May 09, 2026, 06:58 IST

Jalore Station New Look: जालौर रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत 18.74 करोड़ की लागत से कायाकल्प किया गया है. आजादी के पूर्व के इस स्टेशन को हेरिटेज लुक दिया गया है, जो स्थानीय संस्कृति को दर्शाता है. यहां 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज, आधुनिक प्रतीक्षालय, वीआईपी रूम और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाओं के साथ कोच डिस्प्ले बोर्ड जैसी मॉडर्न सुविधाएं जोड़ी गई हैं. अब यह स्टेशन यात्रियों को ऐतिहासिक यादों के साथ एक विश्वस्तरीय और आरामदायक सफर का अनुभव प्रदान कर रहा है.

ख़बरें फटाफट

जालौर. आजादी से पहले बना जालौर रेलवे स्टेशन, जिसने दशकों तक यात्रियों की आवाजाही और क्षेत्र की बदलती यादों को अपने आंचल में समेटा, अब पूरी तरह से नए अवतार में नजर आ रहा है. वर्षों तक पुरानी इमारत और सीमित सुविधाओं के साथ संचालित होने वाला यह स्टेशन कभी जालौर की पारंपरिक पहचान का मुख्य हिस्सा हुआ करता था. लेकिन बदलते समय और यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच इसके आधुनिक विकास की लंबे समय से दरकार थी. अब केंद्र सरकार की ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ ने इस ऐतिहासिक स्टेशन की सूरत बदल दी है.

करीब 18.74 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से इस स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है. कायाकल्प की सबसे खास बात यह है कि विकास की इस दौड़ में स्टेशन की ऐतिहासिक पहचान को खोने नहीं दिया गया. इसे खास तौर पर ‘हेरिटेज लुक’ दिया गया है, जो राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और जालौर की स्थानीय स्थापत्य कला को बखूबी दर्शाता है. स्टेशन की नई इमारत अब किसी महल जैसी भव्य नजर आती है, जहाँ कदम रखते ही यात्रियों को गौरवशाली अतीत और भविष्य की आधुनिकता का अनुभव एक साथ होता है.

यात्रियों के लिए वर्ल्ड क्लास सुविधाएंस्टेशन के नए स्वरूप में सुविधाओं का विशेष जाल बिछाया गया है. यहां अब विशाल और आधुनिक प्रतीक्षालय (Waiting Hall) बनाए गए हैं, जहां यात्रियों के बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है. इसके अलावा वीआईपी कक्ष, सुसज्जित रिटायरिंग रूम और डॉर्मिटरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए विशेष रैंप और अलग शौचालयों का निर्माण किया गया है, जिससे स्टेशन ‘एक्सेसिबल’ (Accessible) बन गया है. प्लेटफॉर्म पर नए और मजबूत शेल्टर लगाए गए हैं, जो यात्रियों को धूप और बारिश से सुरक्षित रखेंगे.

सुरक्षा और सुगम आवाजाही पर जोरयात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा नया फुट ओवर ब्रिज (FOB) तैयार किया गया है. इससे एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाना अब काफी सुरक्षित और आसान हो गया है. पूरे परिसर में अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं ताकि आवाजाही सुचारू रहे. इसके साथ ही कोच डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल साइन सिस्टम और आरामदायक फर्नीचर स्टेशन की भव्यता में चार चांद लगा रहे हैं. स्टेशन के बाहर पर्याप्त पार्किंग और स्वच्छता ब्लॉक का भी विशेष ध्यान रखा गया है. अब जालौर रेलवे स्टेशन केवल एक पड़ाव नहीं, बल्कि विकास की नई गाथा बयां करता एक आधुनिक केंद्र बन चुका है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jalor,Jalor,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj