‘लोगों की जॉब गई, करीबियों को खोया’, अमेरिका से वॉर के बीच ईरान के जमीनी हालात पर मंदाना करीमी का बड़ा बयान

Last Updated:May 13, 2026, 21:44 IST
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनावपूर्ण हालातों पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि ईरान में हालात बेहद आक्रामक और कंट्रोल से बाहर हो चुके हैं. एक्ट्रेस की मानें, तो वहां सड़कों पर सेना का डर, फांसी की सजाएं और इंटरनेट ब्लैकआउट आम है. मंदाना के लिए परिवारों से संपर्क करना और आर्थिक स्थिरता बनाए रखना अब वहां एक बड़ी चुनौती बन गया है. दोनों देशों के बीच युद्ध के बीच वहां जमीनी हकीकत दर्दनाक है. ‘बिग बॉस’ फेम मंदाना लगातार ग्लोबल स्टेज पर अपने वतन के लिए आवाज उठा रही हैं.
नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के बीच मशहूर एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने अपने देश के हालातों पर गहरा दुख जताया है. मंदाना करीमी ईरान में पली-बढ़ी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए वहां की डरावनी तस्वीर पेश की है. एक्ट्रेस के मुताबिक, ईरान में हालात सुधरने के बजाय पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक और दर्दनाक हो चुके हैं.<br />(फोटो साभार: Instagram@mandanakarimi)
इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान जब मंदाना से एक फैन ने उनसे ईरान के हालातों के बारे में पूछा, तो उनका जवाब काफी इमोशनल करने वाला था. उन्होंने बताया कि वहां चीजें अब ‘बेहद आक्रामक’ हो गई हैं और सब कुछ बहुत अनिश्चित सा लग रहा है. वहां की स्थिति इतनी धुंधली है कि भविष्य के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. (फोटो साभार: Instagram@mandanakarimi)
मंदाना ने बताया कि ईरान की सड़कों पर आईआरजीसी (IRGC) की वापसी हो गई है, जो आम लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं. वहां आज भी लोगों को सरेआम सजाएं और फांसी दी जा रही हैं. इतना ही नहीं, सरकार ने इंटरनेट पर भी पाबंदी लगा रखी है, जिसकी वजह से वहां से कोई भी खबर बाहर नहीं आ पा रही है. (फोटो साभार: Instagram@mandanakarimi)
Add as Preferred Source on Google
ईरान में अपनों से संपर्क करना भी अब एक बड़ी चुनौती बन गया है. मंदाना की मानें, तो परिवारों से बात करना लगभग नामुमकिन सा हो गया है, क्योंकि फोन कॉल्स मुश्किल से कनेक्ट होते हैं. अगर कभी कॉल लग भी जाए, तो वे इतनी महंगी होती हैं कि आम आदमी के लिए उन्हें वहन करना बहुत मुश्किल है.<br />(फोटो साभार: Instagram@mandanakarimi)
ईरान के आम लोगों की जिंदगी पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है. मंदाना कहती हैं कि लोगों ने अपनी नौकरियां, अपने करीबी और अपनी स्थिरता सब कुछ खो दिया है. शासन इस वक्त अपने सबसे कमजोर दौर में है और एक घायल जानवर की तरह बर्ताव कर रहा है. यह डर के मारे और भी ज्यादा हिंसा फैला रहा है. वे कहती हैं, ‘लोगों की नौकरी चली गई. करीबियों को खोया है.’ (फोटो साभार: Instagram@mandanakarimi)
ईरान और अमेरिका के बीच इस साल फरवरी से युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. हालांकि, 8 अप्रैल 2026 से दोनों देशों के बीच एक अस्थायी युद्धविराम चल रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत अब भी बहुत तनावपूर्ण बनी हुई है. मंदाना लगातार ग्लोबल स्टेज पर अपने देश के लिए आवाज उठाती रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@mandanakarimi)
मंदाना के करियर की बात करें तो वह मॉडलिंग का सपना लेकर ईरान से भारत आई थीं. उन्होंने बॉलीवुड में ‘भाग जॉनी’ फिल्म से डेब्यू किया और ‘बिग बॉस 9’ के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई. वह इस शो की सेकंड रनर-अप रही थीं और इसके बाद उन्होंने ‘लॉकअप’ जैसे रियलिटी शो में भी काम किया. (फोटो साभार: Instagram@mandanakarimi)
एक्ट्रेस को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘थार’ में अनिल कपूर के साथ देखा गया था. भले ही वह आज भारत में एक सफल करियर बना चुकी हैं, लेकिन उनका दिल आज भी अपने वतन ईरान के लिए धड़कता है. वह चाहती हैं कि दुनिया को वहां की असली और दर्दनाक स्थिति के बारे में पता चले. (फोटो साभार: Instagram@mandanakarimi)



