गर्मियों में बढ़ता है पित्त दोष, हो सकतें इन बीमारियों के शिकार, विशेषज्ञ ने बताया बचाव

Last Updated:June 19, 2026, 19:54 IST
गर्मी के मौसम में अगर खानपान और दिनचर्या सही रखी जाए, तो पित्त दोष को कंट्रोल में रखा जा सकता है. सही डाइट और घरेलू भोजन अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है. डॉक्टरों का मानना है कि गर्मियों में शरीर को ठंडा रखना ही अच्छी सेहत की कुंजी है.
दिल्ली: गर्मी का असर सिर्फ शरीर को बाहर से ही नहीं, बल्कि अंदर से भी प्रभावित करता है. आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. सुनीता के मुताबिक, गर्मियों में शरीर में पित्त दोष तेजी से बढ़ता है, जिससे कई तरह की समस्याएं सामने आने लगती हैं. आयुर्वेद में शरीर को तीन दोषों वात, पित्त और कफ में बांटा गया है. इनमें संतुलन बिगड़ते ही बीमारी शुरू हो जाती है. डॉ. सुनीता बताती हैं कि गर्मियों में पित्त बढ़ने से शरीर में गर्मी ज्यादा महसूस होती है. बार-बार प्यास लगती है. स्किन पर रैशेज होने लगते हैं. गर्दन और सीने में जलन होती है और पसीना भी ज्यादा आता है. इतना ही नहीं, कई लोगों में बाल झड़ना, बाल सफेद होना और चेहरे पर पिंपल्स निकलना भी पित्त बढ़ने के संकेत हो सकते हैं.
क्या खाएं, क्या नहींपित्त को शांत रखने के लिए ठंडी तासीर वाली चीजें खाना फायदेमंद माना जाता है. जैसे ठंडी लस्सी, छाछ, बेल का शरबत, आम पन्ना और खस का शरबत. हालांकि, डॉ. सुनीता कहती हैं कि गर्मियों में ज्यादा नींबू पानी पीना हर किसी के लिए सही नहीं है, क्योंकि इससे एसिडिटी बढ़ सकती है.
घर का खाना है सबसे सुरक्षितडॉक्टर की सलाह है कि गर्मियों में मसालेदार, प्रोसेस्ड और बाहर का खाना जितना हो सके कम करें. बाहर रखा हुआ खाना जल्दी खराब हो जाता है और शरीर में एसिड बढ़ा सकता है. इससे पाचन खराब हो सकता है.
डाइट में शामिल करें ये चीजेंसुबह छाछ, दोपहर में खिचड़ी, दलिया, दाल-चावल और हल्का खाना लेना चाहिए. साथ ही भीगे हुए सब्जा के बीज और नीम के बीज शरीर को ठंडक देने में मदद करते हैं.
बचाव ही सबसे बेहतर इलाजगर्मी के मौसम में अगर खानपान और दिनचर्या सही रखी जाए, तो पित्त दोष को कंट्रोल में रखा जा सकता है. सही डाइट और घरेलू भोजन अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है. डॉक्टरों का मानना है कि गर्मियों में शरीर को ठंडा रखना ही अच्छी सेहत की कुंजी है.
About the AuthorRajneesh Singh
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



