World

PM Modi in Uzbekistan : पीएम मोदी को गले लगाया, कार में साथ निकले, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने दिया दोस्ती का सबूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेंट्रल एशियाई देश उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंचे. ताशकंद एयरपोर्ट का नजारा उस वक्त देखने लायक था जब पीएम मोदी का विमान जमीन पर उतरा. आमतौर पर कूटनीतिक दौरों में प्रोटोकॉल के तहत विदेशी नेताओं का स्वागत विदेश मंत्री या वरिष्ठ अधिकारी करते हैं. हालांकि, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने सारे प्रोटोकॉल साइड में रख दिए. वो खुद एयरपोर्ट पहुंचे, पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम किया, जैसे ही दोनों नेता आमने-सामने आए, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने पीएम मोदी को गले लगा लिया.

इतना ही नहीं, एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद दोनों नेता एक ही कार में सवार होकर आगे के कार्यक्रमों के लिए रवाना हुए. राष्ट्रपति मिर्जियोयेव का ये अंदाज दोनों देशों के बीच गहरी पर्सनल केमिस्ट्री और मजबूत कूटनीतिक दोस्ती का सबसे बड़ा सबूत बन गया.

‘राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के स्पेशल जेस्चर का आभारी हूं’: पीएम मोदी

ताशकंद एयरपोर्ट पर मिले इस दिल छू लेने वाले स्वागत के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की. पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा ‘राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव द्वारा ताशकंद में किए गए इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं उनका दिल से आभारी हूं. उनके इस स्पेशल जेस्चर के लिए धन्यवाद. ये मेरी उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा है, जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों की बढ़ती गहराई और रफ्तार को साफ दर्शाती है’.

भारत से रवाना होने से पहले भी पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा था कि हाल के सालों में भारत और उज्बेकिस्तान की ‘रणनीतिक साझेदारी’ ने बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है. राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के इस खास न्योते पर हो रहा ये दौरा दोनों देशों के रिश्तों को अगले लेवल पर ले जाने वाला है.

‘यांगी उज्बेकिस्तान पार्क’ में एक साथ पहुंचे दोनों नेता

एयरपोर्ट से एक ही गाड़ी में रवाना होने के बाद दोनों शीर्ष नेता सीधे ‘यांगी उज्बेकिस्तान पार्क’ पहुंचे. ये पार्क उज्बेकिस्तान की आजादी और उसकी आधुनिक पहचान का प्रतीक है.

वहां पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर उज्बेकिस्तान के महान इतिहास को श्रद्धांजलि दी. इस पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव लगातार पीएम मोदी के साथ मौजूद रहे और उन्हें स्मारक के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताते नजर आए. ये स्मारक उज्बेकिस्तान की आजादी की 30वीं वर्षगांठ के मौके पर बनाया गया था.

डेलिगेशन लेवल टॉक्स: इन 6 बड़े सेक्टर्स पर रहेगी नजर

इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के बीच उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल वार्ता होगी. इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत कई बड़े समझौतों पर मुहर लगने की उम्मीद है.

व्यापार और निवेश: भारत और उज्बेकिस्तान के बीच आपसी व्यापार को नए रिकॉर्ड स्तर पर ले जाने और भारतीय कंपनियों के लिए मध्य एशिया में नए मौके तलाशने पर बात होगी.
रक्षा और सुरक्षा: मध्य एशियाई रीजन में आतंकवाद, कट्टरपंथ और सुरक्षा चुनौतियों से मिलकर निपटने के लिए सैन्य सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा.
डिजिटल कनेक्टिविटी: भारत अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और UPI जैसे सफल मॉडल्स को उज्बेकिस्तान के साथ शेयर करने पर चर्चा करेगा.
ऊर्जा और यूरेनियम: यूरेनियम सप्लाई और रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में भारत-उज्बेकिस्तान पार्टनरशिप को और मजबूत किया जाएगा.
स्किल डेवलपमेंट: ताशकंद में भारतीय यूनिवर्सिटीज के परिसरों और युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स का दायरा बढ़ाया जाएगा.
सांस्कृतिक जुड़ाव: दोनों देशों के नागरिकों, पर्यटकों और छात्रों के बीच आवाजाही को आसान बनाने के रोडमैप पर दस्तखत होंगे.

Landed in Tashkent to a warm welcome by President Shavkat Mirziyoyev. Grateful to him for the special gesture.

This is my fourth visit to Uzbekistan, reflecting the depth and growing momentum of our bilateral relations.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj