बाराती बनकर शादी में पहुंची पुलिस, खास शख्स पर नजर पड़ते ही ‘दबोच’ लिया, बारातियों में मच गई भगदड़

Agency: Rajasthan
Last Updated:February 10, 2025, 12:14 IST
Pali News : पाली पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे डोडा पोस्त के तस्कर को बाराती बनकर पकड़ा है. इस तस्कर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. यह तस्कर चार साल पहले पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया था. बारात में पुलि…और पढ़ें
तस्कर चार साल से फरार चल रहा था. उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है.
हाइलाइट्स
पाली पुलिस ने शादी में बाराती बनकर तस्कर को पकड़ा।तस्कर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।तस्कर सुंदरलाल चार साल से फरार था।
पाली. अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस को न जाने कितने जतन करने पड़ते हैं तब जाकर सफलता हाथ लगती है. राजस्थान की पाली पुलिस को चार साल से फरार चल रहे तस्कर को पकड़ने के लिए शादी में नकली बाराती तक बनना पड़ा. पुलिस ने आरोपी को शादी समारोह में जाकर दबोचा तो वहां हड़कंप मच गया. बाद में पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को हकीकत बताई जब जाकर शांति हुई. बहरहाल पुलिस पकड़े गए तस्कर से पूछताछ करने में जुटी है.
पुलिस के अनुसार पाली जिले सोजत रोड थाना इलाके के खारड़ी गांव के पास 10 अक्टूबर, 2020 को पुलिस नाकाबंदी कर रही थी. उसी दौरान एक तस्कर पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया. वह चार साल से पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था. पुलिस ने उसे पकड़ने के कई प्रयास किए लेकिन वह हर बार गच्चा दे जाता था. इस तस्कर का नाम सुंदरलाल उर्फ राजू पाटीदार (30) है. वह हड़मतिया कुंडाल का रहने वाला है.
मेहमानों की भीड़ के बीच पुलिस ने तस्कर को दबोचादो दिन पुलिस को तस्कर सुंदरलाल के प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी इलाके में एक शादी समारोह में आने की सूचना मिली थी. इस पर पुलिस ने उसे हर हाल में पकड़ने की पुख्ता प्लानिंग की. पुलिस की टीम सादे कपड़ों में बाराती बनकर शादी समारोह में शामिल हो गई. वहां पुलिस ने मेहमानों की भीड़ में सुंदरलाल को खोज लिया. उसके बाद में उस पर टूट पड़ी और उसे दबोच लिया. इससे शादी समारोह में हंगामा मच गया. शादी में आए लोग भड़कने लगे. इस पर पुलिस ने उनको हकीकत बताई तब जाकर लोग शांत हुए.
तस्कर पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है10 अक्टूबर 2020 को हुई घटना के दौरान पुलिस ने नाकाबंदी के समय सुंदरलाल के पास से 402 किलो डोडा पोस्त, 12 बोर दुनाली बंदूक और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए थे. पुलिस ने उसकी स्कोर्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया था. लेकिन इस बीच सुंदरलाल पाटीदार पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया था. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर चितौडगढ़, प्रतापगढ़ और नीमच समेत मध्यप्रदेश में कई शहरों में दबिश दी. लेकिन वह कभी पकड़ में आ पाया था. इस लिए उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था.
Location :
Pali,Pali,Rajasthan
First Published :
February 10, 2025, 12:14 IST
homerajasthan
बाराती बनकर शादी में गई पुलिस, खास शख्स पर नजर पड़ते ही ‘दबोच’ लिया, मची भगदड़



