Pradeep Rawat Death Reason: एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे प्रदीप रावत, बड़ी बीमारी से हार गए जिंदगी की जंग

Last Updated:August 05, 2026, 00:10 IST
Pradeep Rawat Death Reason: प्रदीप रावत के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है. उन्होंने मुंबई के अस्पताल में 74 साल की आयु में अंतिम सांस ली. वे बीते डेढ़ महीनों से कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे. अचानक प्लेटलेट्स कम होने के बाद उनका निधन हो गया. उन्होंने ‘गजनी’ और ‘लगान’ जैसी मशहूर फिल्मों में यादगार रोल निभाए थे.
ख़बरें फटाफट
एक्टर ने चार साल पहले कैंसर को मात दी थी.
नई दिल्ली: एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की आयु में निधन हो गया. उन्होंने भारतीय सिनेमा में विलेन के यादगार रोल निभाए थे. एक्टर के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने उनके निधन की पुष्टि की. उन्होंने 4 अगस्त की शाम 6 से 6.30 के बीच अंतिम सांस ली. उन्होंने चार साल पहले कैंसर को मात दी थी, मगर कुछ वक्त पहले उन्हें फिर से कैंसर हो गया. वे पिछले डेढ़ महीने से कैंसर से जूझ रहे थे. इसलिए, वे एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे.
मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने ईटाइम्स से बातचीत में बताया कि अचानक उनके प्लेटलेट्स कम हो गए और उसके बाद वह उबर नहीं पाए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वे ब्लड कैंसर से पीड़ित थे. एक्टर का अंतिम संस्कार बुधवार 5 अगस्त शाम को होगा. उनका पार्थिव शरीर मुंबई के गोरेगांव स्थित उनके घर पर रखा जाएगा. रावत अपने पीछे पत्नी कल्याणी रावत और 18 साल के बेटे विक्रमादित्य को छोड़ गए हैं. एक्टर के को-स्टार यशपाल ने लिखा, ‘प्रदीप रावत, हमारे गजनी, लगान के देवा, आपको श्रद्धांजलि.’ यशपाल शर्मा के खबर शेयर करते ही इंटरनेट पर लोग दुखी हो गए. एक यूजर ने कहा, ‘ओम शांति हमारे गजनी और अश्वत्थामा.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सादर नमन, भगवान उन्हें अपने चरणों में जगह दें.’
भिक्षु यादव का निभाया यादगार रोलप्रदीप रावत ने तेलुगु ब्लॉकबस्टर ‘स्ये’ में भिक्षु यादव का यादगार किरदार निभाया था. , ‘स्ये’ उनकी पहली तेलुगु फिल्म थी, लेकिन इसने उन्हें रातों-रात इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा विलेन में से एक बना दिया. इसके बाद कई ब्लॉकबस्टर फिल्में आईं – जैसे ‘भद्रा’, ‘अंदरिवडु’, ‘छत्रपति’ और ‘लक्ष्मी’. उन्होंने ‘गजनी’ में धांसू विलेन का रोल निभाया, जो बॉलीवुड में उनकी पहली 100 करोड़ी फिल्म है, लेकिन कई इंडस्ट्री में शानदार काम करने के बाद वे मेनस्ट्रीम फिल्मों से दूर हो गए. ‘छत्रपति’ में रस बिहारी का उनका रोल फैंस का पसंदीदा बना हुआ है. एसएस राजामौली जैसे डायरेक्टर भी खुले तौर पर रावत की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ करते हैं.
‘महाभारत’ में निभाया था अश्वत्थामा का रोल मध्य प्रदेश के जबलपुर से ताल्लुक रखने वाले रावत का लाइट्स और कैमरा की दुनिया तक का सफर आसान नहीं था. उन्हें शुरुआत में कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा, जब तक कि अनुभवी फिल्ममेकर बीआर चोपड़ा की नजर उनकी दमदार पर्सनैलिटी पर नहीं पड़ी. उन्हें मशहूर टीवी सीरीज ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा का रोल मिला. इस रोल ने रावत को हर घर में जाना-पहचाना चेहरा बना दिया. यह उनके करियर का एक अहम मोड़ साबित हुआ, जिससे सिनेमा में बड़े मौकों के दरवाजे खुले.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 05, 2026, 00:10 IST



