Entertainment

प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगी एक और बड़ी हॉलीवुड फिल्म, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो संग बड़े पर्दे पर मचाएंगी धमाल

Last Updated:August 07, 2026, 06:49 IST

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और ऑस्कर विजेता रसेल क्रो जल्द ही साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ब्लूफ्लाई’ में एक साथ नजर आने वाले हैं. इस हाई-वोल्टेज एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगी. शूटिंग से ठीक पहले आगामी टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान फिल्म के प्री-सेल्स राइट्स की शुरुआत की जाएगी. दोनों सितारों को एक ही फ्रेम में देखना फैंस के लिए काफी रोमांचक होने वाला है.

ख़बरें फटाफट

प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगी एक और हॉलीवुड फिल्म, रसेल क्रो संग करेंगी कामZoomऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा.

नई दिल्ली. ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा पिछले कई सालों से हॉलीवुड में अपने हुनर का जलवा बिखेर रही हैं. अब उनके हाथ एक और बड़ी हॉलीवुड फिल्म लगी है. प्रियंका अब ऑस्कर विनर रसेल क्रो के साथ जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाती नजर आएंगी. दोनों साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ब्लूफ्लाई’ में लीड किरदारों में दिखेंगे. ‘प्रेडेटर्स’ जैसी शानदार फिल्म बना चुके निर्देशक निमरोड एंटल इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी डेविड फ्रिजेरियो, विलियम यूबैंक और कार्लिले यूबैंक ने मिलकर लिखी है.

एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ब्लूफ्लाई’ कांगो के खतरनाक और घने जंगलों के बीच बुनी गई है. इसकी कहानी एक ऐसे दुखी और गमगीन यूएन ट्रांसलेटर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक सीक्रेट मिशन पर भेजा जाता है. इस मिशन का मकसद एक ऐसे रहस्यमयी क्रैश हुए विमान को ढूंढना है, जिसका कागजों में कोई अस्तित्व ही नहीं है.

क्या है ‘ब्लूफ्लाई’ फिल्म की कहानी?

जब स्पेशल ऑपरेशन्स की टीम उग्रवादियों के कब्जे वाले इलाके से नदी के रास्ते आगे बढ़ती है, तो यह मिशन बेहद खौफनाक मोड़ ले लेता है. जैसे-जैसे वे उस विमान के करीब पहुंचते हैं, उन्हें अहसास होता है कि इस राज को ढूंढना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी.

कब शुरू होगी ‘ब्लूफ्लाई’ फिल्म की शूटिंग?

डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का निर्माण पोलाइट सोसाइटी के माइकल जेफरसन, ब्रोकन ओपन पिक्चर्स के डेविड फ्रिजेरियो और हाइलैंड फिल्म ग्रुप के साथ मिलकर कई बड़े निर्माता कर रहे हैं. वहीं, हाइलैंड फिल्म ग्रुप के पास ही फिल्म के वर्ल्डवाइड राइट्स हैं, जिसे वे आगामी टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बिक्री के लिए पेश करेंगे. फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट पर शुरू होने की संभावना है.

 ‘ग्लैडिएटर’ के लिए ऑस्कर जीत चुके हैं रसेल क्रो

फिल्म ‘ग्लैडिएटर’ के लिए ऑस्कर जीत चुके रसेल क्रो हाल ही में फिल्म ‘न्यूरमबर्ग’ में नजर आए थे. उनके पास इस वक्त कई प्रोजेक्ट्स की लंबी कतार है, जिसमें नेटफ्लिक्स की थ्रिलर फिल्म ‘अनबॉम्बर’, ‘द वेट’, ‘बिलियन डॉलर स्पाई’ और अमेजन एमजीएम का ‘हाइलाइंडर’ रीबूट शामिल है.

‘वाराणसी’ में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

बता दें कि ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हाल ही में प्राइम वीडियो की फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आईं. इसके अलावा उन्होंने इद्रिस एल्बा और जॉन सीना के साथ ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में काम किया. प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एसएस राजामौली की अपकमिंग एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा मे बनी हैं. इसमें उनका लीड रोल होगा. महेश बाबू फिल्म के हीरो हैं, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन खलनायक का रोल निभा रहे हैं. एसएस राजामौली की यह फिल्म अगले साल अप्रैल महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

August 07, 2026, 06:49 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj