अर्शदीप की रील्स पर लगाम! BCCI के सख्त रवैया के बाद एक्शन मोड में पंजाब किंग्स, रखी स्पेशल मीटिंग

होमखेलक्रिकेट
अर्शदीप की रील्स पर लगाम! BCCI के सख्त रवैया के बाद एक्शन मोड में पंजाब किंग्स
Last Updated:May 09, 2026, 23:01 IST
Punjab Kings to brief bcci guidelines to players: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नियमों के उल्लंघन को लेकर आईपीएल 2026 के लिए 7 पन्नों की एक गाइडलाइन जारी की है. इसमें बताया गया कि खिलाड़ी होटल के नियमों को तोड़ रहे हैं, अनजान मेहमानों को बुला रहे हैं और गलत समय पर बाहर जा रहे हैं. इसके साथ ही, टीम मालिकों और अधिकारियों को भी फटकार लगाई गई है, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि उनमें से कुछ लोग ‘खिलाड़ी और मैच अधिकारी क्षेत्र’ (PMOA) के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे.
बीसीसीआई के सख्त रवैया के बाद एक्शन मोड में पंजाब किंग्स.
नई दिल्ली. पंजाब किंग्स धर्मशाला में अभ्यास के बाद अपने खिलाड़ियों के साथ बैठक करेगा और उन्हें बीसीसीआई के नए आईपीएल नियमों की जानकारी देगा. फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों और टीम के सदस्यों से इन नियमों के पालन की पुष्टि के लिए हस्ताक्षर भी लेगी. टीम के एक सूत्र ने बताया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभ्यास के बाद खिलाड़ियों से बात करेंगे और बीसीसीआई के नियम पढ़कर सुनाएंगे. किसी भी खिलाड़ी पर खास ध्यान नहीं दिया गया है. नियमों का सम्मान करना जरूरी है और उनका सख्ती से पालन होना चाहिए.
अब पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों से जुड़े वीडियो सिर्फ फ्रेंचाइजी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से ही बनाए और पोस्ट किए जाएंगे. यह इसलिए भी अहम है क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 60 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वे अपने रील्स और व्लॉग्स से काफी एक्टिव रहते हैं. माना जा रहा है कि उनकी बढ़ती डिजिटल मौजूदगी ने बीसीसीआई और टीम प्रबंधन का ध्यान खींचा है.
बीसीसीआई ने हाल ही में अपनी भ्रष्टाचार निरोधक इकाई द्वारा टीम होटलों में अनधिकृत मेहमानों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ खिलाड़ियों की नजदीकी और प्रतिबंधित क्षेत्रों में कंटेंट बनाने को लेकर आईपीएल फ्रेंचाइजी को सख्त नियम जारी किए हैं. नए नियमों के मुताबिक, अब किसी भी मेहमान को खिलाड़ियों और अधिकारियों के कमरों में जाने के लिए टीम मैनेजर की लिखित अनुमति जरूरी होगी.
फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने के लिए भी कहा गया है. पंजाब किंग्स बीसीसीआई द्वारा तय 48 घंटे की समय सीमा के अंदर खिलाड़ियों को इन नए नियमों की जानकारी दे रहा है. टीम अभी 10 मैचों में 13 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है और सोमवार को धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगा.
About the AuthorShivam Upadhyay
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



