Rajasthan

Pushkar Fair: ऊंटनी का दूध, चूल्हे पर रोटियां और राजस्थानी संस्कृति,विदेशी कैमरों में कैद होंगे पुष्कर मेले के रंग

Last Updated:November 04, 2026, 15:00 IST

Pushkar Fair 2026: पुष्कर मेले में इस बार विदेशी पर्यटकों के लिए खास फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित होगी. पर्यटक ऊंटों-घोड़ों के श्रृंगार से लेकर राजस्थानी संस्कृति और ग्रामीण जीवन की खूबसूरत तस्वीरें खींच सकेंगे. सबसे शानदार फोटो लेने वाले पर्यटक को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा.Amazon Prime DayTop Deals Inside

अजमेर. जिले में 10 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले की शुरुआत होने जा रही है, मेले में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी पुष्कर पहुंचते हैं. पुष्कर मेले में जहां ऊंटों और घोड़ों का आकर्षक श्रृंगार पर्यटकों को लुभाता है, वहीं यहां की धार्मिक परंपराएं, ग्रामीण जीवन और राजस्थानी संस्कृति भी विदेशी पर्यटकों के लिए खास आकर्षण रहती हैं. इसी को देखते हुए इस बार प्रशासन की ओर से विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष बेस्ट फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. इसमें पर्यटक मेले के खूबसूरत नजारों को अपने कैमरे में कैद कर सकेंगे. सबसे शानदार तस्वीर लेने वाले पर्यटक को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा.

मेला अधिकारी डॉ. नवीन परिहार ने बताया कि विदेशी पर्यटकों में पुष्कर मेले को लेकर काफी उत्साह रहता है. इस बार भी मेले की तैयारियों और कार्यक्रमों को लेकर कई विदेशी टूर ऑपरेटर तीन से चार महीने पहले से ही संपर्क कर रहे हैं और मेले की तारीखों के साथ यहां आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी ले रहे हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार भी बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक पुष्कर मेले में शामिल होने पहुंचेंगे.

कैमरे में कैद करने के लिए उत्साहित रहते हैंडॉ. परिहार आगे बताते है कि विदेशी पर्यटकों को पुष्कर मेले में सिर्फ ऊंट और घोड़े ही आकर्षित नहीं करते बल्कि यहां का पारंपरिक ग्रामीण जीवन भी उन्हें काफी पसंद आता है. मेले में पशुपालक अपनी पारंपरिक वेशभूषा में ऊंटनी का दूध निकालते हैं और उनकी महिलाएं मिट्टी के चूल्हे पर रोटियां बनाती हैं तो विदेशी पर्यटक इन दृश्यों को अपने कैमरे में कैद करने के लिए उत्साहित रहते हैं.

अच्छी फोटोग्राफी का चयन कर पुरस्कार दिया जाएगापुष्कर मेले में होने वाली फोटोग्राफी की प्रतियोगिता के माध्यम से विदेशी पर्यटकों को मेले की गतिविधियों में भागीदारी का अवसर मिलेगा और विदेशी पर्यटकों की ओर से खींची गई तस्वीरों में से सबसे अच्छी फोटोग्राफी का चयन किया जाएगा. विजेता पर्यटक को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

November 04, 2026, 15:00 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj