Entertainment

Raja Shivaji vs Ek Din Box Office Day 1: ‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन भरी हुंकार, डबल डिजिट से खुला फिल्म का खाता, 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘एक दिन’

Last Updated:May 02, 2026, 06:23 IST

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन अपनी धाक जमा ली है. 1 मई को रिलीज हुई इस ऐतिहासिक फिल्म ने डबल डिजिट में शानदार कलेक्शन किया है. दूसरी तरफ, जुनैद खान और साई पल्लवी की ‘एक दिन’ कमाई की हालत पस्त नजर आ रही है. जहां ‘राजा शिवाजी’ ने ‘मणिकर्णिका’ जैसी बड़ी फिल्म के ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ दिए, वहीं रोमांटिक ड्रामा ‘एक दिन’ पहले दिन 1 करोड़ की कमाई के लिए भी तरस गई., फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर रितेश देशमुख की फिल्म की लहर साफ दिख रही है.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार दो अलग-अलग मिजाज की फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म राजा शिवाजी का पलड़ा भारी रहा. इस मूवी ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि कमाई के मामले में रिलीज होते ही अपनी धाक जमा ली. इस हिस्टोरिकल मूवी के सामने रोमांटिक ड्रामा ‘एक दिन’ पस्त नजर आ रही है.

हैरानी की बात है कि रोमांटिक फिल्म एक दिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं कर पाई. जुनैद खान और साई पल्लवी जैसे सितारों के होने के बावजूद यह फिल्म पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. चलिए आपको बताते हैं कि ‘राजा शिवाजी’ और ‘एक दिन’ का खाता भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ से खुला है.

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने 1 मई को सिनेमाघरों में धमाकेदार दस्तक दी है. हिंदी और मराठी भाषाओं में रिलीज हुई इस ऐतिहासिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. कमाई के मामले में इस फिल्म ने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है. फिल्म की स्टारकास्ट काफी लंबी-चौड़ी है, जिसमें जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और विद्या बालन जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

Add as Preferred Source on Google

‘राजा शिवाजी’ ने ओपनिंग कलेक्शन के मामले में कंगना रनौत की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म मणिकर्णिका के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. रितेश देशमुख की यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह सफल साबित हो रही है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने पहले ही दिन भारत में 11.35 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन किया है.

फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज हिंदी से कहीं ज्यादा मराठी भाषा में देखने को मिला. अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने मराठी वर्जन में 8.75 करोड़ बटोरे, जबकि हिंदी में इसने 2.95 करोड़ का बिजनेस किया. पहले दिन सिनेमाघरों में करीब 32 फीसदी ऑक्युपेंसी दर्ज की गई, जो कि एक अच्छी शुरुआत मानी जा रही है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई क्या नया मोड़ लेती है.

‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन की कमाई के मामले में कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका’ (2019) को पछाड़ दिया है, जिसने 8.75 करोड़ से अपना खाता खोला था. अगर दूसरी ऐतिहासिक फिल्मों से इसकी तुलना करें, तो अजय देवगन की ‘तान्हाजी’ (2020) ने पहले दिन 15.10 करोड़ कमाए थे. वहीं, विक्की कौशल की फिल्म छावा (2025) इस मामले में काफी आगे रही थी, जिसने ओपनिंग डे पर ही 33.50 करोड़ का भारी-भरकम कलेक्शन किया था.

सुनील पांडेय के निर्देशन में बनी रोमांटिक फिल्म एक दिन को दर्शकों का वैसा साथ नहीं मिला, जिसकी उम्मीद की जा रही थी. जुनैद खान और साई पल्लवी जैसे सितारों के होने के बावजूद फिल्म की शुरुआत बहुत सुस्त रही. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, इस फिल्म ने भारत में अपने ओपनिंग डे पर सिर्फ 81 लाख रुपये का कलेक्शन किया है.

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ऑक्युपेंसी भी महज 14 फीसदी के आसपास ही रही, जो अन्य रोमांटिक फिल्मों की तुलना में काफी कम है. अगर इसकी तुलना हालिया रिलीज मूवीज से करें, तो जुनैद खान की पिछली फिल्म लवयापा ने भी फ्लॉप होने के बावजूद पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

वहीं, साई पल्लवी की तेलुगु हिट फिल्म लव स्टोरी ने तो पहले दिन 9.05 करोड़ बटोरकर धमाका कर दिया था. यहां तक कि यह फिल्म हाल की सबसे सफल रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ के आसपास भी नहीं टिक पाई, जिसने 21.50 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग ली थी. लेकिन पहले दिन की कमाई से साफ पता चल रहा है कि रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ के सामने ‘एक दिन’ टिक नहीं पा रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj