rajasthan news| Sarkari Result| Rajasthan 4th Grade Result 2026: राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती की मेरिट बदली, रिवाइज्ड रिजल्ट जारी

Last Updated:June 29, 2026, 17:34 IST
RSSB 4th Grade Revised Result 2026 Out: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म करते हुए राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2026 का संशोधित (Revised) रिजल्ट जारी कर दिया है. आंसर-की में एक अहम बदलाव के बाद मेरिट लिस्ट, कटऑफ और कई उम्मीदवारों की रैंक में बदलाव हुआ है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी उनके लिए अपना नया रिजल्ट और मेरिट स्टेटस दोबारा जांचना बेहद जरूरी हो गया है…
ख़बरें फटाफट
rajasthan news, Sarkari Result, Rajasthan 4th Grade Result 2026: राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी.
RSSB 4th Grade Revised Result 2026 Out: राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026 जारी कर दिया है. बोर्ड ने उत्तर कुंजी (Answer Key) में संशोधन के बाद मेरिट लिस्ट दोबारा तैयार की है. इसके चलते कई उम्मीदवारों की रैंक और कटऑफ में बदलाव हुआ है. अब जिन अभ्यर्थियों का चयन संशोधित परिणाम में हुआ है उन्हें अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा.
आंसर की में बदलाव के बाद जारी हुआ संशोधित रिजल्ट
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी किया है. बोर्ड के अनुसार यह फैसला बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय के बाद किया गया. परीक्षा की उत्तर कुंजी में एक सवाल के उत्तर में बदलाव किया गया जिसके कारण कई अभ्यर्थियों के अंक प्रभावित हुए.बोर्ड ने बताया कि प्रश्न संख्या 108 के उत्तर की दोबारा समीक्षा की गई. इसके बाद उत्तर में संशोधन किया गया जिसका सबसे अधिक असर परीक्षा की दूसरी शिफ्ट में शामिल हुए उम्मीदवारों पर पड़ा.इसी वजह से पूरी मेरिट लिस्ट को दोबारा तैयार किया गया.
मेरिट लिस्ट और कटऑफ में हुआ बदलाव
उत्तर कुंजी में बदलाव के बाद बोर्ड ने नई मेरिट लिस्ट जारी की है. इसके साथ ही विभिन्न श्रेणियों की कटऑफ में भी मामूली बदलाव देखने को मिला है. कई उम्मीदवारों की रैंक पहले की तुलना में ऊपर या नीचे हुई है जबकि कुछ श्रेणियों में कटऑफ अंक भी थोड़े कम हुए हैं.ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने पहले परिणाम देखा था उन्हें एक बार फिर संशोधित परिणाम जरूर जांचना चाहिए.
Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026: ऐसे चेक करें
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां होमपेज पर दिए गए Results या Candidate Corner सेक्शन में Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026 का लिंक मिलेगा.बोर्ड ने परिणाम को चार अलग-अलग PDF फाइलों में जारी किया है. उम्मीदवार अपने रोल नंबर की रेंज के अनुसार संबंधित PDF डाउनलोड करें. इसके बाद PDF खोलकर Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें और अपना परिणाम देख लें.
53 हजार से ज्यादा पदों पर हो रही है भर्ती
यह भर्ती राजस्थान की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है. इसके जरिए राज्य में 53,749 चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं.इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को राजस्थान के 38 जिलों में किया गया था.परीक्षा में कुल 21,17,198 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था.इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के शामिल होने के कारण यह भर्ती राज्य की सबसे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में गिनी जा रही है.
अब होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
संशोधित परिणाम में जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है, उन्हें अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)के लिए बुलाया जाएगा.बोर्ड पहले ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्यक्रम जारी कर चुका है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 से शुरू होगी.उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपना संशोधित परिणाम डाउनलोड कर सुरक्षित रखें और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़ी नई सूचनाओं के लिए समय-समय पर RSSB की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें. यहां चेक करें संशोधित रिजल्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तैयारी
यदि आपने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था तो केवल पुराने परिणाम पर भरोसा न करें. संशोधित मेरिट लिस्ट में आपकी स्थिति बदल सकती है इसलिए नया रिजल्ट डाउनलोड कर अपना रोल नंबर, रैंक और संबंधित श्रेणी की कटऑफ जरूर जांच लें. यदि आपका नाम संशोधित सूची में शामिल है तो डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तैयारी समय रहते पूरी कर लें ताकि भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में किसी तरह की परेशानी न हो.
About the AuthorDhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर
<strong>न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल</strong> में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी पर काम करते हैं. करीब 16 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय है. <strong>दै…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



