Rajasthan

Rajasthan Ranji Team Selection | भरतपुर के 3 खिलाड़ियों का रणजी टीम में चयन

Last Updated:October 08, 2026, 14:08 IST

Bharatpur Players in Rajasthan Ranji Team: भरतपुर क्रिकेट इतिहास में पहली बार जिले के तीन खिलाड़ियों कार्तिक शर्मा, आकाश सिंह और चेतन शर्मा का एक साथ राजस्थान की 15 सदस्यीय रणजी टीम में चयन हुआ है, जबकि तेज गेंदबाज मोहित गुप्ता को रिजर्व खिलाड़ी चुना गया है. जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघ्न तिवारी ने बताया कि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही रणजी ट्रॉफी में राजस्थान का पहला मैच जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में तमिलनाडु से होगा. आईपीएल व घरेलू क्रिकेट में चमक बिखेर चुके इन खिलाड़ियों के चयन पर भरतपुर में मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले के क्रिकेट प्रेमियों और खेल जगत के लिए एक बेहद गौरवपूर्ण और खुशी की खबर सामने आई है. जिले के तीन होनहार क्रिकेट खिलाड़ियों का आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए राजस्थान की मुख्य 15 सदस्यीय टीम में एक साथ चयन हुआ है. भरतपुर क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है, जब जिले के तीन खिलाड़ियों को एक साथ राजस्थान की सीनियर रणजी टीम में जगह मिली है. इसके अलावा भरतपुर के ही एक अन्य तेज गेंदबाज मोहित गुप्ता को सुरक्षित यानी रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ जोड़ा गया है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद पूरे जिले में जश्न का माहौल है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की ओर से 11 अक्टूबर से शुरू होने जा रही प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी प्रतियोगिता के लिए राजस्थान की सीनियर चयन समिति ने अपनी टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है. इस घोषित टीम में भरतपुर के 21 वर्षीय दाएं हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज कार्तिक शर्मा, 23 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह और 21 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन शर्मा को शामिल किया गया है. इन तीनों मुख्य खिलाड़ियों के अलावा जिले के तेज गेंदबाज मोहित गुप्ता को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है.

11 अक्टूबर को तमिलनाडु के खिलाफ उतरेगी राजस्थान टीमजिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघ्न तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में राजस्थान की टीम अपना पहला मुकाबला आगामी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु की टीम के खिलाफ खेलेगी. यह अहम मैच राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम यानी एसएमएस स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. एक ही जिले से चार खिलाड़ियों का राज्य स्तर की सर्वोच्च टीम से जुड़ना स्थानीय युवा क्रिकेटरों के लिए बड़ी प्रेरणा बना है.

आईपीएल से लेकर अंतरराष्ट्रीय जूनियर क्रिकेट तक का है अनुभवचयनित खिलाड़ियों के पिछले प्रदर्शन पर नजर डालें तो बल्लेबाज कार्तिक शर्मा इससे पहले भी राजस्थान की रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और टी-20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टीमों का अहम हिस्सा रह चुके हैं. पिछले साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपये की बड़ी राशि में अपनी टीम में शामिल किया था. वहीं, तेज गेंदबाज आकाश सिंह पिछले पांच सालों से लगातार आईपीएल में विभिन्न टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और राजस्थान के लिए तीनों प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट खेल चुके हैं. इसी तरह युवा गेंदबाज चेतन शर्मा भारत की अंडर-19 टीम और एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं तथा वर्तमान में वे अंडर-23 शेष भारत की टीम का हिस्सा हैं.

जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में मिठाई बांटकर मनाया जश्नभरतपुर के इन होनहार खिलाड़ियों के राजस्थान रणजी टीम में चयन की खबर जैसे ही जिले में पहुंची, भरतपुर जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई. संघ के पदाधिकारियों, वरिष्ठ खिलाड़ियों और स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक पल का जमकर जश्न मनाया और चयनित खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Bharatpur,Bharatpur,Rajasthan

First Published :

October 08, 2026, 14:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj