कानपुर-लखनऊ में मिलेगा कच्चा माल, खादी ग्रामोद्योग विभाग से मिलेगी मशीन, 30 हजार बिजनेस होगा शुरू, बंपर होगी कमाई

Last Updated:September 25, 2026, 14:48 IST
Business Idea: अमेठी में दोना पत्तल का कारोबार कम लागत में अच्छी कमाई का मौका दे रहा है. खादी ग्रामोद्योग विभाग से मशीन और प्रशिक्षण मिल सकता है. 30-40 हजार में शुरू कर 1000-1500 रुपये प्रतिदिन कमा सकते हैं. आवेदन में 18 वर्ष से 50 वर्ष आपकी उम्र होनी चाहिए. विभागीय अधिकारी अमरचंद पांडेय ने बताया कि कोई भी लाभार्थी उद्यमी अपने आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक पासबुक मोबाइल नंबर और उद्यम शुरू करने के लिए प्रोफार्मा फॉर्म भरकर अपना आवेदन कर सकता है.
अमेठी: कमाई के लिए और भविष्य बेहतर करने के लिए बिजनेस जरूरी है. अक्सर हम बिजनेस का चयन नहीं कर पाते हैं. ऐसे में यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में अपने खुद के बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो दोना पत्तल का कारोबार भी आपके लिए बेस्ट बिजनेस आईडिया है. इस बिजनेस आइडिया में आपको कम लागत में अच्छी कमाई का मौका मिलेगा. जहां आप विभाग की मदद लेकर मशीन भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं और अपने खुद के बिजनेस की शुरुआत महज 30 से 40 हजार में शुरू कर सकते.
अब सवाल यह है कि दोना पत्तल का काम शुरू करने के लिए इसमें उपयोग होने वाला कच्चा माल हमें कैसे और कहां मिलेगा. हमें लखनऊ कानपुर सुल्तानपुर प्रयागराज जैसे शहरों में कच्चे मॉल में दोना पत्तल में इस्तेमाल होने वाला कागज का रोल मशीन में लगने वाली डिजाइनिंग दी आसानी से मिल जाएगी. कच्चे माल में एक बार में करीब 28 से 30 किलो रोल का सेट होता है जो करीब 11 से 12 हजार दोना पत्तल तैयार है. फिर उसकी बिक्री है 200 से 300 प्रति बंडल के हिसाब से कर सकते हैं और इससे हमें एक दिन में 1 हजार से 1500 रुपए तक की कमाई आसानी से हो सकती है.
कहां मिलेगी मशीन और प्रशिक्षण
दोना पत्तल मेकिंग मशीन सरकार के अनुदान पर भी उपलब्ध है और यदि आप सरकार के अनुदान में लाभार्थी नहीं है तो आप इसकी खरीद शहर में भी कर सकते हैं. यह मशीन बहुत महंगी नहीं बल्कि 40 से 50 हजार में आसानी से आ जाती है. इसके साथ ही यदि आपको मशीन अनुदान पर चाहिए तो जिले के खादी ग्रामोद्योग विभाग से आपको फ्री में या मशीन आसानी से उपलब्ध हो जाएगी. आपको सिर्फ कच्चे माल की जरूरत होगी और उसे अपना बिजनेस आप शुरू कर सकते हैं. दोना पत्तल का काम अक्सर गांव और शहर के साथ 12 महीने चलने वाला कारोबार है. उसके साथ ही स्थानीय बाजारों के साथ शादी विवाह के सीजन में इसकी डिमांड बढ़ जाती है. यह कारोबार चल पड़ता है. यहां पर अपने रोजगार को आप बेहतर तरीके से चला कर अच्छी कमाई कर सकते हैं.
इन दस्तावेज की होगी जरूरत
मशीन को पाने के लिए अब आवेदन की बात होती है तो आवेदन में 18 वर्ष से 50 वर्ष आपकी उम्र होनी चाहिए. विभागीय अधिकारी अमरचंद पांडेय ने बताया कि कोई भी लाभार्थी उद्यमी अपने आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक पासबुक मोबाइल नंबर और उद्यम शुरू करने के लिए प्रोफार्मा फॉर्म भरकर अपना आवेदन कर सकता है. समय-समय पर मशीन निशुल्क उपलब्ध होती हैं. जो पहले आओ पहले आओ के आधार पर दी जाती हैं और इस पर 25 से 30% का अनुदान भी बैंक द्वारा उपलब्ध होता है. अमेठी में दोना पत्तल का कारोबार कुछ लोग कर भी रहे हैं. जिन्हें फायदा हो रहा है इस कारोबार में उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है. अमेठी के जगदीशपुर की रहने वाली सुमित्रा देवी महेश महेश कुमार मुसाफिरखाना में सलमा जैसे तमाम उद्यमी इस काम से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं.
About the AuthorRajneesh Kumar Yadav
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ेंLocation :
Amethi,Sultanpur,Uttar Pradesh
First Published :
September 25, 2026, 14:48 IST



