राजस्थान की रूफ टॉप सौर ऊर्जा में लंबी छलांग, देश में तीसरे स्थान पर पहुंचा, रोजाना 700 नए उपभोक्ता अपना रहे

Last Updated:April 22, 2026, 14:48 IST
Rajasthan News : राजस्थान में सौर ऊर्जा के प्रति उपभोक्ताओं का रूझान तेजी से बढ़ रहा है. राज्य सरकार सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन दे रही है. राजस्थान में अब तक घरेलू, अघरेलू और औद्योगिक श्रेणी में कुल 245317 रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जा चुके हैं. इससे 143965 उपभोक्ताओं का बिजली उपभोग का बिल शून्य हो गया है. छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर विद्युत उपभोक्ता ऊर्जा आत्मनिर्भर बन रहे हैं. कुल रूफ टॉप सोलर इंस्टॉलेशन के मामले में राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.
राजस्थान में मार्च माह की 23 तारीख को एक ही दिन में रिकॉर्ड 910 सौर ऊर्जा संयंत्र लगे.
जयपुर. राजस्थान ने रूफ टॉप सौर ऊर्जा में लंबी छलांग लगा दी है. सौर ऊर्जा के प्रति लोगों के बढ़ रहे रूझान के कारण अब राजस्थान इस मामले में देश में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है. राजस्थान में प्रतिदिन औसतन 700 नए उपभोक्ता सोलर को अपना रहे हैं. इसके चलते राजस्थान में अब तक 143965 उपभोक्ता बिजली के बिल से फ्री हो चुके हैं. राजस्थान में पीएम सूर्यघर योजना के तहत हर छह महीने में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं की संख्या दो से ढ़ाई गुना तक बढ़ रही है. इस प्रगति से सूबे का ऊर्जा विभाग खासा उत्साहित है.
जानकारी के अनुसार कुल रूफ टॉप सोलर इंस्टॉलेशन के मामले में राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर है. इसकी कुल उत्पादन क्षमता 2090 मेगावाट है. वहीं पहले नंबर गुजरात है. उसकी इससे उत्पादन क्षमता 6882 मेगावाट है और महाराष्ट्र 5442 मेगावाट क्षमता के साथ दूसरे स्थान पर है. राजस्थान में लगभग 32 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने 10 किलोवाट या इससे अधिक क्षमता के रूफ टॉप सोलर स्थापित किए हैं.
23 मार्च को एक ही दिन में 910 सौर ऊर्जा संयंत्र लगेपीएम सूर्यघर योजना के तहत राजस्थान अब तक 686 मेगावाट क्षमता के 1 लाख 77 हजार 468 रूफ टॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं. सूबे में बीते मार्च माह में कुल 20343 रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए गए. यह किसी भी एक माह में लगाए रूफ टॉप सोलर संयंत्रों की दूसरी सर्वाधिक संख्या है. मार्च माह की 23 तारीख को एक ही दिन में 910 सौर ऊर्जा संयंत्र लगे. यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इससे पहले जनवरी और फरवरी के महीने में भी प्रदेश में रिकॉर्ड संख्या में रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए गए थे. पीएम सूर्यघर योजना में गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और केरल के बाद राजस्थान देश में पांचवें स्थान पर है.
3 महीने में 58153 उपभोक्ता सौर संयंत्र लगवा चुके हैंपीएम सूर्यघर योजना की शुरुआत फरवरी 2024 में हुई थी. उसके बाद इसके पहले 6 महीनों में प्रदेश में महज 7694 उपभोक्ताओं ने ही रूफ टॉप सोलर लगाए थे. लेकिन बाद में इसकी रफ्तार तेजी से बढ़ी. इस वर्ष के शुरूआत के 3 महीने में कुल 58153 उपभोक्ता सौर संयंत्र इंस्टॉल करा चुके हैं. इस स्पीड को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के पहले 6 माह में रूफ टॉप संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 1 लाख से अधिक पहुंच जाएगी.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 22, 2026, 14:48 IST



