Rajasthan

कोचिंग छोड़ने का बनाया बहाना, होटल में ले जाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी के साथ मैनेजर भी गिरफ्तार

Last Updated:August 07, 2026, 11:36 IST

Kota Minor Rape Case: कोचिंग सिटी कोटा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कोचिंग छोड़ने के बहाने एक नाबालिग छात्रा को होटल ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है. अनंतपुरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी लक्की सोनी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि होटल मैनेजर ने बिना आईडी प्रूफ के कमरा उपलब्ध कराया और इसकी सूचना पुलिस को भी नहीं दी. इस लापरवाही के चलते होटल मैनेजर धूप सिंह गुर्जर को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले में होटल संचालन के नियमों के उल्लंघन की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ख़बरें फटाफट

कोटा में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी के साथ होटल मैनेजर भी गिरफ्तारZoomकोटा में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी और होटल मैनेजर गिरफ्तार

कोटा. कोचिंग सिटी कोटा में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले ने सनसनी फैला दी है. कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में आरोपी युवक ने कोचिंग छोड़ने के बहाने छात्रा को अपने साथ ले जाकर होटल में दुष्कर्म किया. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का आरोप है कि होटल मैनेजर ने बिना आईडी प्रूफ की जांच किए ही कमरा उपलब्ध करा दिया. साथ ही नियम के तहत पुलिस को सूचना देनी होती है, लेकिन होटल मैनेजर ने ऐसा नहीं किया और कमरा आरोपी युवक को दे दिया.

घटना 3 अगस्त की बताया जा रहा है. आरोपी युवक लक्की सोनी सुभाष नगर इलाके का निवासी है. वह नाबालिग को कोचिंग छोड़ने का बहाना बनाकर अपने साथ बाइक पर ले गया. आरोप है कि उसने रास्ते में छात्रा को जान से मारने की धमकी दी और फिर एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर हरकत में आ गई  और आरोपी की तलाश में जुट गई.

मुख्य आरोपी और होटल मैनेजर गिरफ्तार

अनंतपुरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी लक्की सोनी को गिरफ्तार कर लिया. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि होटल प्रबंधन ने नियमों की अनदेखी करते हुए बिना आईडी प्रूफ के कमरा उपलब्ध कराया. इसके बाद पुलिस ने करौली जिला के खेड़ली गांव निवासी होटल मैनेजर धूप सिंह गुर्जर को भी गिरफ्तार कर लिया.

होटल संचालन में लापरवाही की भी होगी जांच

होटल संचालकों के लिए मेहमानों की पहचान की जांच करना और आवश्यक जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराना अनिवार्य है. प्रारंभिक जांच में होटल मैनेजर द्वारा इन नियमों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई है. इस पहलू की भी अलग से जांच की जा रही है कि होटल में सुरक्षा को लेकर जो नियम तय हैं, उसका पालन किया जा रहा था या नहीं.

पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं. पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है. अनंतपुरा थाना पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की सघन जांच की जा रही है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंFirst Published :

August 07, 2026, 11:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj