Rajasthan

थानों की रेकी, वीडियो और ग्रेनेड हमले का प्लान! शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल का बड़ा खुलासा

Last Updated:June 28, 2026, 18:14 IST

Hanumangarh Grenade Attack Conspiracy Exposed: हनुमानगढ़ में पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी के कथित स्लीपर सेल से जुड़े मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने टाउन निवासी क्रिश मंडल को गिरफ्तार कर अदालत से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है. जांच में सामने आया है कि आरोपी ने हनुमानगढ़ टाउन और श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर थाने की लोकेशन और वीडियो सोशल मीडिया के जरिए शहजाद भट्टी को भेजे थे. पुलिस के अनुसार, भट्टी अपने गुर्गों की गिरफ्तारी से नाराज था और दोनों थानों पर ग्रेनेड हमला कराने की साजिश रच रहा था. एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, जिला विशेष टीम, साइबर पुलिस और टाउन थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया गया. फिलहाल स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम उससे पूछताछ कर रही है और जांच एजेंसियों को आतंकी नेटवर्क व स्थानीय संपर्कों से जुड़े कई अहम खुलासों की उम्मीद है.

ख़बरें फटाफट

थानों की रेकी, वीडियो और ग्रेनेड प्लान, भट्टी के स्लीपर सेल का बड़ा खुलासाZoomहनुमानगढ़ में पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी के कथित स्लीपर सेल से जुड़े मामले में बड़ा खुलासा

हनुमानगढ़. राजस्थान के हनुमानगढ़ में पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी के कथित स्लीपर सेल से जुड़े मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया है कि शहजाद भट्टी हनुमानगढ़ टाउन और श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर थाने पर ग्रेनेड हमला कराने की साजिश रच रहा था. इस मामले में गिरफ्तार किए गए क्रिश मंडल को अदालत में पेश करने के बाद पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है. अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम उससे गहन पूछताछ कर रही है.

पुलिस का मानना है कि पूछताछ में आतंकी नेटवर्क और स्थानीय संपर्कों से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं. हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा ने ने बताया कि एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, जिला विशेष टीम, साइबर पुलिस और टाउन थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में टाउन निवासी क्रिश मंडल को गिरफ्तार किया गया. जांच में सामने आया कि क्रिश मंडल सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था.

थानों की लोकेशन और वीडियो भेजे

एसपी के अनुसार, क्रिश मंडल ने हनुमानगढ़ टाउन थाना और श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर थाना की रेकी की थी. इसके बाद उसने दोनों थानों की लोकेशन और वीडियो पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी को भेजे. जांच एजेंसियों का मानना है कि इन जानकारियों का इस्तेमाल पुलिस थानों को निशाना बनाने की साजिश के तहत किया जाना था. पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने किसी अन्य संवेदनशील स्थान की जानकारी भी साझा की थी या नहीं.

गुर्गों की गिरफ्तारी से नाराज था शहजाद भट्टी

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा ने बताया कि इससे पहले हनुमानगढ़ पुलिस ने शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल से जुड़े दो गुर्गों को गिरफ्तार किया था. अपने सहयोगियों की गिरफ्तारी से शहजाद भट्टी नाराज था और पुलिस से बदला लेने की फिराक में था. इसी के तहत वह पंजाब में हुई घटनाओं की तर्ज पर राजस्थान में भी पुलिस थानों पर ग्रेनेड हमला कराने की योजना बना रहा था. हालांकि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया.

कई और खुलासे होने की है उम्मीद

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा ने बताया कि क्रिश मंडल को पांच दिन के रिमांड पर लेकर उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी है. उसके मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे तथा क्या इस नेटवर्क में अन्य स्थानीय सहयोगी भी शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए आतंकी नेटवर्क की हर कड़ी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Hanumangarh,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj