Rajasthan

Recipe Special: क्या आपने कभी खाया है ओमेगा का हलवा, जाने बनाने की आसान रेसिपी, शरीर के लिए है वरदान

Last Updated:December 19, 2025, 08:10 IST

Omega Halwa Recipe: सर्दियों में शरीर को अंदर से ताकत देने वाले पौष्टिक व्यंजनों की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में ओमेगा हलवा एक हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प बनकर सामने आया है. चना दाल, अलसी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार यह हलवा ओमेगा-3, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है. शक्कर की जगह स्टीविया के इस्तेमाल से यह डायबिटीज़ मरीजों के लिए भी सुरक्षित और लाभकारी मिठाई मानी जा रही है.ओमेगा का हलवा

आज के समय में लोग स्वाद के साथ-साथ सेहत कभी बहुत ध्यान रखने लगे हैं. खासकर सर्दियों में शरीर को अंदर से ताकत देने वाले पौष्टिक व्यंजन की ज़रूरत होती है. ऐसे में ओमेगा हलवा एक बेहतरीन विकल्प है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान करता है.

ओमेगा का हलवा

यह हलवा चना दाल, अलसी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है, जो ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं. खास बात यह है कि इसमें शक्कर की जगह स्टीविया का उपयोग किया गया है, जिससे यह डायबिटीज़ के मरीजों के लिए भी एक हेल्दी मिठाई बन जाती है.

ओमेगा का हलवा

गृहिणी संजू देवी ने बताया कि ओमेगा हलवा बनाना बहेरी आसान है.ओमेगा हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री में चना दाल, अलसी के बीज, देसी घी, काजू, बादाम, दूध, स्टीविया और इलायची पाउडर की आवश्यकता होती है.ये सभी सामग्री आसानी से उपलब्ध होती हैं और मिलकर इस हलवे को बेहद पौष्टिक बनाती हैं.

Add as Preferred Source on Google

ओमेगा का हलवा

सबसे पहले चना दाल को चार घंटे के लिए भिगो दें, फिर उसे मिक्सी में बारीक पीस लें. अब अलसी के बीजों को मध्यम आंच पर हल्का भून लें.इसके बाद कढ़ाई में एक चम्मच देसी घी डालकर गैस की आंच बिल्कुल धीमी कर दें और उसमें दाल का पेस्ट डालें.करीब 15–20 मिनट तक लगातार चलाते रहें.जब मिश्रण पकने लगे, तो थोड़ा और घी डालें, कुछ समय बाद घी अलग दिखने लगेगा.

ओमेगा का हलवा

अब काजू और बादाम को हल्का फ्राई कर मोटा-मोटा पीस लें और साथ ही भुनी हुई अलसी को भी पीस लें. इन सभी को दाल के मिश्रण में डालकर अच्छे से पकाएं. इसके बाद 1 लीटर दूध डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न पड़ें.स्वादानुसार स्टीविया डालें, फिर एक चम्मच घी और इलायची पाउडर मिलाकर हलवे को अच्छी तरह से तैयार कर लें.

ओमेगा का हलवा

ओमेगा हलवा ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो दिल और दिमाग के लिए बेहद लाभकारी है. इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मज़बूती देता है, जबकि फाइबर पाचन को दुरुस्त रखता है.स्टीविया के उपयोग से यह हलवा वजन और शुगर कंट्रोल में भी मदद करता है, जिससे यह हर उम्र के लोगों के लिए एक हेल्दी मिठाई बन जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 19, 2025, 08:10 IST

homelifestyle

घर पर ऐसे बनाएं हेल्दी ओमेगा हलवा, सर्दियों में देगा शरीर को ताकत

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj