Rinku Singh Doggy: अनजान फोन कॉल से मिला रिंकू सिंह का पालतू कुत्ता ब्रूडो, घर से 5 किमी दूर कैसे पहुंचा, चार दिन से था लापता

होमखेलक्रिकेट
मिल गया 4 दिन से लापता रिंकू सिंह का कुत्ता, घर से 5 किमी दूर कैसे पहुंचा?
Last Updated:October 17, 2026, 07:22 IST
Rinku Singh Doggy: चार दिन पहले लापता हुए रिंकू सिंह के पालतू कुत्ते ब्रूडो का पता चल गया है. सोशल मीडिया पर रिंकू की बहन नेहा ने वीडियो बनाकर ब्रूडो के लापता होने की जानकारी दी थी. अब ब्रूडो अलीगढ़ स्थित ओजोन सिटी वाले घर से पांच किमी दूर किसी गांव में पाया गया है. रिंकू के भाई को देखते ही ब्रूडो खुशी से उनकी गोद में आ घुसा.रिंकू सिंह का पालतू कुत्ता ब्रूडो आखिरकार चार दिन के बाद मिल ही गया.
अलीगढ़: चार दिन के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के घर बीती रात कोई चैन की नींद सोया होगा क्योंकि अब ‘ब्रूडो’ वापस आ चुका है. खास बात तो ये है कि ब्रूडो को बिना पुलिस की मदद से खोजा गया. सोशल मीडिया के सहारे ‘ब्रूडो’ की लोकेशन मिली और चार दिन पहले लापता हुए इस पांच साल के गोल्डन कलर वाले लेब्राडोर ब्रीड के डॉग की घरवापसी हो चुकी है.
पार्क में टहलते हुए गायब हुआ था ब्रूडोदरअसल, अलीगढ़ के ओजोन सिटी में रिंकू सिंह के परिवार के साथ उनका पांच साल का पालतू कुत्ता ‘ब्रूडो’ भी रहता था. मगर चार दिन पहले वह अचानक गायब हो गया था. रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया था. अब उसी वीडियो के आधार पर ब्रूडो का पता चला और उसे वापस घर ले आया गया है.
शुक्रवार की दोपहर आया अनजान फोन कॉलरिंकू की बहन नेहा सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लोगों से उसे तलाशने में मदद की अपील की. ब्रूडो 12 अक्टूबर को सुबह टहलने निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा, जब CCTV फुटेज खंगाला गया तो वह पार्क की ओर जाता नजर आया था. शुक्रवार में दोपहर को रिंकू सिंह के भाई सोनू के पास एक अनजान फोन कॉल आया और बताया गया कि पिखलौनी गांव में एक परिवार के पास ब्रूडो जैसा दिखने वाला डॉगी है.
ब्रूडो को बच्चे अपने साथ ले गए थेब्रूडो को ओजोन सिटी से पांच किमी दूर पीएसी की 45वीं वाहिनी के पीछे स्थित गांव पिखलौनी से बरामद किया गया है. फोन कॉल आते ही सोनू अपने चार-पांच साथियों को लेकर गांव की तरह गए, जहां संबंधित परिवार ने पहले तो ब्रूडो को दिखाने में आनाकानी की, लेकिन जैसे ही ब्रूडो सामने आया, वह सोनू से लिपट गया. हालांकि उस वक्त ब्रूडो के गले में वो लाल पट्टा नहीं था, जिसे पहनकर वह गायब हुआ था. परिवार ने बताया कि उनके बच्चे ओजोन सिटी के पास एक स्कूल में पढ़ने जाते हैं. इसी दौरान उन्हें ब्रूडो वहां से करीब चार किमी दूर ढाई किलोमीटर दूर खेलता नजर आया था और बच्चे अपने साथ ले आ थे. पिछले 3-4 दिनों से ब्रूडो उन्हीं के पास था.
About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 17, 2026, 07:22 IST



