कटरा के ताराकोट मार्ग में सड़क हादसा, वैष्णो देवी भवन की ओर जा रहे CISF के 9 जवानों की हालत गंभीर

होमताजा खबरदेश
ताराकोट मार्ग में सड़क हादसा, वैष्णो देवी भवन की ओर जा रहे CISF के 9 जवान जख्म
Last Updated:June 28, 2026, 18:46 IST
कटरा के ताराकोट मार्ग में हुए सड़क हादसे में CISF के 9 जवान घायल हो गए. घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए CHC कटरा लाया गया. गंभीर रूप से 3 घायल जवानों को GMC जम्मू रेफर किया गया है. ड्राइवर का कहना है कि ब्रेक फेल होने से गाड़ी पहाड़ी से टकराई, जिससे हादसा हो गया.सीआईएसएफ के जवानों को इलाज के लिए जम्मू के अस्पताल में रेफर किया गया है.
कटरा. जम्मू-कश्मीर के कटरा-ताराकोट मार्ग पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 9 जवान घायल हो गए. हादसा रियासी मार्ग पर ताराकोट क्षेत्र में उस समय हुआ, जब जवान ड्यूटी के लिए माता वैष्णो देवी भवन की ओर जा रहे थे.
घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कटरा पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद गंभीर रूप से घायल 3 जवानों को बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) जम्मू रेफर कर दिया.
ब्रेक फेल होने से हुआ हादसावाहन चालक के मुताबिक, हादसा वाहन के ब्रेक फेल हो जाने के कारण हुआ. चालक ने बताया कि नियंत्रण खोने के बाद वाहन सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा गया, जिससे उसमें सवार जवान घायल हो गए.
भवन मार्ग पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे जवानजानकारी के अनुसार, CISF के जवानों को कटरा से ताराकोट के रास्ते माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर ड्यूटी के लिए छोड़ा जा रहा था. इसी दौरान यह हादसा हो गया.
जांच शुरूहादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने मौके का निरीक्षण किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह वाहन का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है, हालांकि तकनीकी जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.
About the AuthorRakesh Ranjan Kumar
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Katra,Reasi,Jammu and Kashmir



