Rajasthan

Roll Ball Player I बेटी ने बढ़ाया देश का मान, अजमेर की गौरवी ने जीता गोल्ड मेडल

Last Updated:September 29, 2026, 11:06 IST

Roll Ball Player Gauravi Singh: अजमेर की गौरवी सिंह ने श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम के साथ स्वर्ण पदक जीता. 9 साल से रोल बॉल खेल रहीं गौरवी की इस उपलब्धि से परिवार और पूरे अजमेर में खुशी का माहौल है.

अजमेर. बेटियां अगर ठान लें तो फिर मंजिल कितनी भी दूर क्यों न हो अपने हौसले और मेहनत से उसे हासिल कर ही लेती हैं. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है राजस्थान के अजमेर जिले की बेटी गौरवी सिंह ने. श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इस जीत में अजमेर की बेटी गौरवी सिंह सिंह की अहम भूमिका रही. इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, बल्कि राजस्थान और पूरे देश का नाम रोशन हुआ है.

गौरवी ने बताया कि श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित ट्राई-सीरीज रोल बॉल प्रतियोगिता में भारत, श्रीलंका, इजिप्ट और फिलीपींस की टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना मेजबान श्रीलंका से हुआ. भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 2-0 से मात दी और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. पूरे मुकाबले में भारतीय टीम का आत्मविश्वास और बेहतरीन तालमेल देखने को मिला.

9 साल से रोल बॉल को बनाया जुनूनगौरवी ने आगे बताया कि वह पिछले करीब 9 वर्षों से इस खेल से जुड़ी हुई हैं. लगातार अभ्यास और मेहनत के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. श्रीलंका में मिली यह सफलता उनके खेल सफर की एक और बड़ी उपलब्धि है. वह आगे बताती है कि अब इस जीत के बाद आगामी एशियन गेम्स और वर्ल्ड कप के ट्रायल्स की तैयारी में जुट गई हैं. उन्हें उम्मीद है कि मेहनत के दम पर वह आगामी प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहेंगी.

परिवार और क्षेत्र में है खुशी का माहौलगौरवी अजमेर के भगवानगंज क्षेत्र की निवासी हैं, गौरवी की इस उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है. गौरवी के परिवार जनों का कहना है कि इस खेल में लगातार मेहनत, अनुशासन और फिटनेस की जरूरत होती है और गौरवी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना गौरव की बात है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

September 29, 2026, 11:06 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj