Entertainment

Salman Khan sells luxury apartment: सलमान खान ने बेचा बांद्रा वाला लग्जरी अपार्टमेंट, 11 साल में कमाए 62 लाख रुपये, ₹3.50 करोड़ में हुई डील

Last Updated:July 11, 2026, 15:29 IST

Salman Khan sells luxury apartment: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान एक बार फिर अपनी फिल्मों नहीं, बल्कि रियल एस्टेट डील को लेकर सुर्खियों में हैं. मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट में स्थित उनके एक लग्जरी अपार्टमेंट की करोड़ों रुपये में बिक्री हुई है. बताया जा रहा है कि यह वही प्रॉपर्टी है, जिसे एक्टर ने करीब 11 साल पहले खरीदा था. अब इस सौदे से उन्हें अच्छा-खासा मुनाफा भी हुआ है. आखिर किसने खरीदा सलमान का यह अपार्टमेंट, इसकी खासियत क्या है और यह डील क्यों चर्चा में है?सलमान खान ने बेचा बांद्रा वाला लग्जरी अपार्टमेंट, ₹3.50 करोड़ में हुई डीलZoomसलमान खान ने इस डील पर अच्छा-खासा मुनाफा कमाया है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने रियल एस्टेट निवेश को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट में स्थित एक अपार्टमेंट की बिक्री है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक, सलमान खान ने अपना यह फ्लैट 3.50 करोड़ रुपये में बेच दिया है. दिलचस्प बात यह है कि सुपरस्टार ने यही फ्लैट साल 2015 में 2.88 करोड़ रुपये में खरीदा था.

दस्तावेजों के मुताबिक, यह अपार्टमेंट शिव-अस्थान हाइट्स नामक रिहायशी इमारत में स्थित है. इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 758 स्क्वायर फीट है. यह सौदा कारपेट एरिया पर करीब 46,000 रुपये प्रति स्क्वायर फीट की दर से हुआ है.

11 साल में कमाए 62 लाख रुपये

साल 2026 में इसे 3.50 करोड़ में बेचकर सलमान खान ने इस डील पर अच्छा-खासा मुनाफा कमाया है. यह ट्रांजैक्शन 9 जुलाई 2026 को रजिस्टर किया गया था, जिसमें 21 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान किया गया है.

किसके साथ किया भाईजान ने लग्जरी अपार्टमेंट का सौदा

इस प्रॉपर्टी को मुनीरा अकबराली डांडावाला, मेहंदीअली अकबराली डांडावाला और जेहरा मेहंदीअली डांडावाला नामक खरीदारों ने संयुक्त रूप से खरीदा है. इस डील के तहत खरीदारों को अपार्टमेंट के साथ दो कार पार्किंग स्पेस भी मिला है. हालांकि, इस सौदे को लेकर सलमान खान या खरीदारों की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.

गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में रहते हैं सलमान खान

सलमान खान लंबे समय से मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में अपने परिवार के साथ रहते हैं. वह 1974 से इसी इलाके में रह रहे हैं और बांद्रा में उनकी कई आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियां भी हैं. पिछले कुछ सालों में एक्टर ने रियल एस्टेट में कई बड़े निवेश किए हैं. यह पहली बार नहीं है जब सलमान ने बांद्रा की किसी प्रॉपर्टी की बिक्री की हो. इससे पहले जुलाई 2025 में भी उन्होंने शिव-अस्थान हाइट्स में स्थित 1,318 वर्ग फुट का एक अपार्टमेंट 5.35 करोड़ रुपये में बेचा था. उस समय भी यह सौदा प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के जरिए सामने आया था.

About the AuthorShikha Pandey

शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj